आईपीएस की शुरुआत हो चुकी है और सभी क्रिकेटर्स इसी में व्यस्त हैं. हालांकि युजवेंद्र चहल की एक हरकत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल, वेब सीरीज गंदी बात फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया है. इतना ही नहीं तानिया के दावे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद से क्रिकेटर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग युजवेंद्र को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.
तानिया चटर्जी ने खोली युजवेंद्र चहल की पोल
दरअसल, तानिया चटर्जी ने हाल ही में पपराजी के सामने कुछ मैसेज दिखाई हैं. जिसमें सबसे पहले वह युजवेंद्र चहल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाती हैं. इसके बाद वह युजवेंद्र चहल के द्वारा भेजे गए मैसेज भी दिखाती हैं. जिसमें क्रिकेटर ने एक्ट्रेस की कुछ फोटोज पर रिप्लाई किया है और क्यूट कहा है. एक्ट्रेस मैसेज दिखाते हुए कहती हैं, क्यूट क्यूट. इसके बाद वह खुद कहती हैं कि, " अरे क्यूट तो बहुत नॉर्मल चीज है, मुझे तो कई लोग बोलते हैं. एक्ट्रेस जब ये मैसेज दिखा रहीं थी तो वहां मौजूद पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर रहे थे. जिसके बाद वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि एक्ट्रेस का यह पब्लिसिटी स्टंट है. हालांकि अभी तक युजवेंद्र चहल की ओर से इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
---विज्ञापन---
तानिया चटर्जी रहती हैं सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि तानिया एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं वह कई विवादों का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
---विज्ञापन---
पहले भी युजवेंद्र का जुड़ चुका है कई एक्ट्रेस संग नाम
वहीं युजवेंद्र को लेकर बात करें तो यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा था. दरअसल, धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद युजवेंद्र का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है जिसमें से आरजे महविश, शेफाली बग्गा, तनिष्का कपूर का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें- आशा भोसले से क्या है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का खास रिश्ता, जानें दोनों के बीच कनेक्शन