Kartavya Child Actor Real Age: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' एक बार फिर से सुर्खियों में है. लेकिन इस बार ये फिल्म सौरभ द्विवेदी या सैफ अली खान की वजह से नहीं, मूवी में हरियाणवी लड़का हरपाल की वजह से चर्चा में हैं, जिसके लिए सैफ अली खान पूरे सिस्टम से लड़ जाते हैं. फिल्म 'कर्तव्य' के इसी हरपाल ने एक बार फिर ऐसा कर दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये बच्चा हरपाल है कौन, जिसने पॉपुलैरिटी के मामले में ऐश्वर्या राय तक को भी पीछे छोड़ दिया.
कौन हैं ये एक्टर?
फिल्म 'कर्तव्य' में हरपाल का किरदार मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार होता है . मूवी में हरपाल की भूमिका एक्टर युद्धवीर अहलावत ने निभाई है . 33 साल के युद्धवीर एक फेमस थिएटर एक्टर हैं जो पिछले 10 साल से एक्टिंग कर रहे हैं . युद्धवीर ने अपनी एक्टिंग का लोहा भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर मनवा चुके हैं . बॉलीवुड में युद्धवीर ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की साल 2019 में आई फिल्म 'सांड की आंख' से डेब्यू किया था . जिसमें उन्होंने चंद्रो तोमर के बेटे का किरदार निभाया था . इसके अलावा वो रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' और बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' में भी काम कर चुके हैं .
ऐश्वर्या राय तक को पछाड़ा
अब फिल्म 'कर्तव्य' के हरपाल यानी युद्धवीर अहलावत की IMDb प्रोफाइल भारत के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस हफ्ते, युद्धवीर अहलावत ने IMDb इंडिया की टॉप 30 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है . उन्होंने कान्स में आई ऐश्वर्या राय, विजय, जूनियर एनटीआर और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया . जहां ऐश्वर्या राय इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर हैं, वहीं जूनियर एनटीआर 24वें स्थान पर हैं . इस बार तो शाहरुख खान टॉप 30 की लिस्ट से बाहर हैं .