यामी गौतम की मचअवेटेड फिल्म 'नई नवेली' का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. गाने में यामी गौतम का बेहद खूबसूरत और देसी अंदाज देखने को मिल रहा है.

गाने में दिखा यामी का खास अंदाज

गाने में यामी गौतम मोहिनी के किरदार में दिख रही हैं. गाने का पूरा सेटअप एक पारिवारिक समारोह जैसा है, जहां मोहिनी की मुंह दिखाई की रस्म चल रही है. नई बहू के घर में आने की खुशी में पूरा परिवार जश्न मना रहा है. यामी इस दौरान ट्रेडिशनल बहू के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

---विज्ञापन---

नई बहू या घर की नई मुसीबत?

हालांकि, 'भाभी तबाही' सिर्फ शादी-ब्याह और खुशियों वाला गाना नहीं है. इसके बीच कुछ ऐसे सीन्स भी दिखाई देते हैं, जो कहानी को लेकर सवाल खड़े करते हैं. गाने में दो लोग यामी यानी मोहिनी की तरफ इशारा करते हुए नजर आते हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें मोहिनी पर नजर रखने के लिए कहा गया है.

मुस्कान में छिपा बड़ा राज

इस दौरान यामी बस मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं. उनकी यही मुस्कान कहानी में छिपे रहस्य की ओर इशारा करती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मोहिनी कौन है? क्या वह सच में परिवार की नई बहू है या उसके आने के पीछे कोई बड़ा मकसद है?

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. इसका निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं, जबकि फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. यह फिल्म 16 अक्टूबर इसी साल दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.