The Great Khali Health Update: शनिवार को 'द ग्रेट खली' एक कार हादसे का शिकार हो गए थे. हरियाणा के पानीपत में उनकी SUV की एक दूसरी कार से टक्कर हो गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वहीं खली के चाहने वाले उनकी तबियत को लेकर परेशान हो गए थे. अब खली ने खुद एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है.

अब कैसी है खली की तबियत?

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए खली ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है. उन्होंने इसे एक छोटा हादसा बताया और कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी. खली ने ये भी बताया कि वो पूरी तरह ठीक हैं.

---विज्ञापन---

वीडियो शेयर कर 'द ग्रेट खली' ने दी हेल्थ अपडेट

वीडियो में खली ने कहा, ‘कल मेरी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद से मुझे बहुत सारे फोन और मैसेज आ रहे हैं, जिसमें लोग मेरी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन सब ठीक है. मैं बिल्कुल ठीक हूं. आप लोगों की दुआएं और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये एक छोटा सा एक्सीडेंट था, इसलिए मैं इसके बारे में किसी को बताना नहीं चाहता था. मैं इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहता था. लेकिन फिर सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया. इसलिए मैंने सोचा कि खुद ही सबको बता दूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. अपना ख्याल रखिए. जय हिंद.’

हादसे में बाल-बाल बचे खली

बता दें बीते दिन सोशल मीडिया पर खली के एक्सीडेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें एक सफेद रंग की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. वहीं, खली वीडियो में पैदल चलते हुए नजर आए. इसके बाद वो एक दूसरी गाड़ी, ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठते दिखाई देते हैं. ड्राइवर खली के गाड़ी में बैठने का इंतजार करता है और फिर वहां से निकल जाता है. वीडियो में भी खली इस हादसे में सुरक्षित बचते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---