Bollywood Veteran Actress Daughter Unmarried at 50: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी और एक्टर की सैफ अली खान बड़ी बहन सबा अली खान उन स्टार किड्स में से हैं, जो अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब सबा अपने परिवार के बाकी लोगों की मीडिया के सामने आई. शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा अली खान ने एक फेमस ज्वैलरी डिजाइनर हैं और 50 साल की उम्र में अभी भी कुंवारी हैं. हालांकि, सालों बाद सबा ने खुद इस राज पर से पर्दा उठा दिया कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की. चलिए जानते हैं कि इस बारे में उन्होंने कुछ कहा है.
मैं 19 साल की थी…
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में अपनी बहन सोहा अली साख के साथ पहुंची सबा अली खान ने अब तक शादी न करने का कारण बताया. सबा ने बताया कि उनका कभी कोई रोमांटिक रिलेशनशीप नहीं रहा. हालांकि, उन्हें कई रिश्ते के लिए लड़के वाले देखने आते थे. सबा ने कहा, 'मेरा कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था. 18 या 19 साल की उम्र से ही मुझे शादी के लिए कई लोगों से मिलवाया गया था, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की. हालांकि, जब मैं 19 साल की थी, तब कोलकाता में एक ऐसे व्यक्ति से मेरी शादी लगभग हो ही गई थी, जिससे मुझे मिलवाया गया था. लेकिन बात नहीं बनी. मैं इसके लिए तैयार नहीं थी.'
अब्बा जैसे…
सबा ने कहा कि वो शादी के खिलाफ नहीं थीं, लेकिन असल उन्हें कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसके साथ उन्हें स्ट्रॉन्ग बॉन्ड का एहसास हो. सबा ने कहा, 'मुझे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो सचमुच मेरे लायक हो. अब्बा जैसे पिता के बाद, सच कहूं तो, वह एक असाधारण व्यक्ति थे. ऐसा नहीं है कि आप बिल्कुल अपने पिता जैसा कोई ढूंढ रहे हों, लेकिन आपके पिता तो आपके पिता ही होते हैं. वह बेहद विनम्र और जिम्मेदार थे, और उन्होंने मुझे आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया. तापसी पन्नू ने एक बार कहा था: 'मुझे लड़के की नहीं, एक आदमी की जरूरत है.' मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी. और मुझे वह शख्स अब तक नहीं मिल पाया.'