Vantara University: ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी या सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान भी किया और इंप्रेस भी. उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा को एक नया आयाम देते हुए वनतारा यूनिवर्सिटी की नींव रख दी है.

जानवरों के प्रति अपने खास लगाव के लिए पहचाने जाने वाले अनंत अंबानी का ये कदम सिर्फ एक यूनिवर्सिटी खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये उनके विजन को दिखाता है, जहां शिक्षा, प्रकृति और सेवा एक साथ जुड़े हों.

---विज्ञापन---

क्यों खास है ये यूनिवर्सिटी?

गुजरात के जामनगर में बन रहा 'वनतारा' पहले से ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और केयर के लिए चर्चा में है, अब उसी इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रही Vantara University पारंपरिक पढ़ाई के तरीके को बदलने का दावा कर रही है. जहां पुराने ज्ञान के साथ नई टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

यहां स्टूडेंट्स सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें जानवरों के बीच रहकर, उनके साथ काम करते हुए, सीखने का मौका मिलेगा. यानी क्लासरूम और रियल लाइफ एक्सपीरियंस का एकदम नया कॉम्बिनेशन होगी वनतारा यूनिवर्सिटी की पढ़ाई.

क्या है वनतारा प्रोजेक्ट?

'वनतारा' एक बड़ा वाइल्डलाइफ इनिशिएटिव है, जहां घायल, बीमार और जरूरतमंद जानवरों का इलाज, पुनर्वास और संरक्षण किया जाता है. इस प्रोजेक्ट में एडवांस्ड वेटरनरी केयर, संरक्षण विज्ञान और री-वाइल्डिंग (जानवरों को वापस प्रकृति में बसाना) पर खास फोकस है.

धीरे-धीरे ये प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लेवल पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उभर रहा है, जहां न सिर्फ जानवरों की देखभाल होती है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी काम किया जाता है.

लोग क्यों हो रहे हैं इंप्रेस?

जहां एक तरफ फिल्मी सितारे अपने बर्थडे को ग्लैमर से जोड़ते हैं, वहीं अनंत अंबानी ने समाज और प्रकृति के लिए कुछ ठोस करने का मैसेज दिया है. वनतारा यूनिवर्सिटी के जरिए उन्होंने दिखा दिया, कि नई पीढ़ी के बिजनेसमैन सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं, बल्कि बदलाव लाने की सोच भी रखते हैं. बहरहाल, वनतारा यूनिवर्सिटी सिर्फ एक एजुकेशन सेंटर नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच है, जो भविष्य की पढ़ाई को प्रकृति के और करीब ले जाने वाली है.