Lata Mangeshkar and Asha Bhosle Reunion: बॉलीवुड की फेमस और महान गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 12 अप्रैल 2026 को अपनी आखिरी सांस ली. अपने पीछे संगीत की 80 साल की विरासत छोड़ गई आशा भोसले के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें और पोस्ट वायरल होने लगी, जिसमें बताया जा रहा है कि आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. दोनों बहनों के बीच काफी मनमुटाव था. हाल ही में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने एक किस्सा बताते हुए इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है.
आशा भोसले की शादी
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने हाल ही में E24 को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर के रिश्ते के बारे में बात की और उनके फिर से एक होने के किस्से के बारे में बताया. राजीव शुक्ला ने कहा, 'आशा जी जब बढ़ीं हुई तो उन्हें किसी से प्यार हो गया, लेकिन उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था. आशा जी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की. इससे उनकी मां बहुत ही ज्यादा नाराज थीं. इसके बाद 12 साल तक आशा भोसले घर नहीं आईं. कभी-कभी स्टूडियो में उनकी मुलाकात बड़ी बहन लता मंगेशकर से होती थी. कई बार दोनों बहनों ने एक साथ गाना भी गाया, लेकिन कभी बात नहीं की. उस वक्त लता जी के मन में भी आशा भोसले के घर छोड़कर चले जाने से कहीं ना कहीं एक टीस और पीड़ा थोड़ी थी.'
---विज्ञापन---
वजह से फिर एक हुईं दोनों बहनें
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, '12 साल बाद एक दिन बालकेश्वर में लता जी के घर की घंटी बजी. उनकी मां ने दरवाजा खोला तो देखा गेट पर आशा जी अपने दो बच्चों के साथ संदूक लिए खड़ी थीं. वो अपने ससुराल से दुखी होकर घर वापस लौट आई थीं. यहां उनकी मां ने कहा कि आशा अब ये घर लता का है. अब वो इस घर की मालकिन नहीं है, अब लता इस घर की मालकिन है. मुझे लता से पूछना पड़ेगा, तभी तुम अंदर आ सकती हो. उस वक्त लता जी कोल्हापुर गई हुई थीं. उनकी मां ने लता जी को टेलीफोन किया. लता जी को जैसे ही उनकी मां ने आशा जी के बारे में बताया, लता जी तुरंत ने कहा कि उसे मेरा वाला कमरा दे दो. मेरा कमरा तुरंत खाली करो और वो कमरा आशा को दे दो.' जिसके बाद आशा वहीं रह गई. इस तरह से एक बार फिर लता और आशा एक हो गईं. वो लता जी का अपनी बहन आशा के लिए प्यार ही था, जिसकी वजह से दोनों बहनें फिर से एक हो गईं.'
---विज्ञापन---