Who Will Sunita Ahuja Property Inherit: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों फिल्मों से जितना दूर हैं, उनता ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. अब तो आलम ये हैं कि सुनीता आहूजा की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोविंग है. इसमें कोई शक नहीं कि इन दिनों सुनीता लोगों के बीच अपने सुपरस्टार पति गोविंदा से ज्यादा पॉपुलर हैं. सुनीता का चुलबुलापन और हंसी-मजाक करना उनके फैंस को खूब पसंद है. हालांकि, सुनीता का एक नया वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वो अपनी प्रॉपर्टी के वारिस के बारे में बता रही हैं. चलिए आपको, पूरा माजरा समझाते हैं.
कौन होगा सुनीता आहूजा की संपत्ति का वारिस?
सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो मुंबई एयरपोर्ट का है, जहां सुनीता पैपराजी के साथ बातें करते हुए हंसी-मजाक करती हैं. दरअसल, सुनीता को एयरपोर्ट से गुजरते समय अपने प्यारे पालतू डॉग चिहुआहुआ को गोद में लिए देखा गया. इस दौरान सुनीता अपने डॉग पर खूब प्यार लुटाती भी नजर आईं. कुछ समय बाद में सुनीता ने अपने डॉग को कार की आगे वाली पर बैठा दिया. इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कुछ ऐसा कह दिया कि सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया. सुनीता ने अपने डॉग को कार में बिठाते हुए मजाक में कहा, 'मैं अपनी सारी संपत्ति इसके (डॉग के) नाम कर दूंगी.'
कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात
इस बीच एक फोटोग्राफर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि 'फिर कृष्णा भाई (भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक) कहां जाएंगे?' इस पर सुनीता प्यार से कहती हैं कि 'वह मेरा बेटा है. उसके पास बहुत कुछ है. अब मुझे उससे कुछ लेना होगा. कृष्णा मुझसे भी बड़ा इंसान है. भगवान उसे और ऐसे ही बड़ा बनाए रखे… जब तक मैं जिंदा हूं, वह बड़ा और सफल होगा.' इसके सुनीता एयरपोर्ट के अंदर चली गईं. वहीं जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आई देखते ही देखते वायरल हो गई.