Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को पर्दे पर उतारा गया है, लेकिन ट्रेलर की सबसे खास बात वह नन्हा कलाकार है, जिसने अपनी मासूमियत और दमदार आवाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. हालांकि ऑडियंस यह जानना चाहती है कि ये बाल कलाकार आखिर है कौन?
राहिल देशमुख का दमदार डेब्यू
यह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि रितेश देशमुख का बेटा है. महज 10 साल की उम्र में राहिल ने उस किरदार को चुना है, जिसे निभाना हर अभिनेता का सपना होता है. ट्रेलर में उनकी 'स्वराज' वाली स्पीच और उनके हाव-भाव ने ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है. यह पहली बार है जब देशमुख परिवार की अगली पीढ़ी पर्दे पर नजर आएगी.
---विज्ञापन---
सितारों से सजी महागाथा
रितेश देशमुख की इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है. रितेश देशमुख के साथ फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. वहीं आपको यह भी बता दें कि जेनेलिया देशमुख न केवल फिल्म की प्रोड्यूसर हैं, बल्कि वे एक महत्वपूर्ण भूमिका में भी दिखाई देंगी.
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज (1 मई 2026)
फिल्म की रिलीज के लिए एक विशेष तारीख को चुना गया है, जो कि 1 मई है. इस तारीख को 'महाराष्ट्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है. महाराष्ट्र के गठन और उसके आराध्य देव शिवाजी महाराज की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए इससे बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता था.
अजय-अतुल का शानदार संगीत
वहीं अगर फिल्म के संगीत की बात करें तो इसे प्रसिद्ध जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है. उनके संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर के रोमांच को दोगुना कर दिया है. फिल्म में भी यह संगीत काफी महत्वपूर्ण होगा.
पिता विलासराव देशमुख को किया याद
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को याद कर भावुक हो गए थे. रितेश ने बताया कि उनके पिता का सपना और संस्कार ही उन्हें इस ऐतिहासिक फिल्म को बनाने की प्रेरणा देते रहे. उन्हें रोता देख उनकी पत्नी जेनेलिया भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं.