Akshay Kumar on Uday and Majnu Bhai in Welcome 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं. आज ही थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म में लोगों ने उदय शेट्टी और मजनू भाई जोड़ी को बहुत मिस किया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से अनिल कपूर के मजनू भाई और नाना पाटेकर के उदय शेट्टी की एब्सेंस चर्चा का विषय बनी रही. हाल ही में इस मुद्दे पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने एक बड़ी बात कही है. जिसके बाद से ही 'वेलकम 4' में 'उदय और मजनू भाई’ की जोड़ी के होने की बात कही जा रही है. चलिए जानते हैं कि अक्षय ने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

अक्षय कुमार ने दिया हिंट

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में अनिल कपूर के मजनू भाई और नाना पाटेकर के उदय शेट्टी की मौजूदगी पर बात करते हुए कहा कि यह फ्रेंचाइजी हमेशा से एक परिवार की तरह रही है और उनकी वापसी के लिए दरवाजे खुले हैं. अक्षय कुमार ने कहा, 'वेलकम एक पूरा परिवार है. इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मैं और सभी लोग शामिल हैं. ये फ्रेंचाइजी एक परिवार की तरह है. अगर 'वेलकम 4' कभी बनती है, तो आप उन सभी को उसमें पाएंगे.'

---विज्ञापन---

'वेलकम 4' में होगी 'उदय और मजनू भाई’ की जोड़ी?

वहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने भी 'वेलकम' के तीसरे पार्ट में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के न रहने पर बात की. अहमद ने बताया कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर अक्सर शूटिंग के दौरान उनसे मिलने आते थे. अहमद खान ने कहा, 'हम हर समय बातें करते रहते थे. शूटिंग के दौरान भी हम फोन करते थे. नाना ने अभी फोन किया और पूछा, 'कैसा चल रहा है? मुझे फिल्म कब दिखाओगे? अक्षय को बता देना कि मैं अवलेबल नहीं हूं।' वे लगातार फोन करते रहते थे और बातें करते रहते थे. अनिल सर ने फोन किया और पूछा, 'कैसा चल रहा है? अगली बार कुछ प्लान करेंगे.'