Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

विश्व सुंदरी से अफेयर, मंत्री की बेटी से शादी, एक गलती ने बर्बाद कर दिया करियर

 Happy Birthday Vivek Oberoi: आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। इस खास दिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते विवेक अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। 3 सितंबर 1976 को विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता   सुरेश ओबेरॉय पंजाबी और मां यशोधरा ओबेरॉय तमिल हैं। विवेक उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको विवेक के जीवन के जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

यह भी पढ़ें:  तारा सिंह के हथौड़े का भौकाल बरकरार, 22वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

कंपनी के किया डेब्यू  ( Happy Birthday Vivek Oberoi)

विवेक ओबरॉय ने साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। सभी ने उनकी एक्टिंग का लोहा माना और उभरते सितारे के रूप में ऐसे चमके की सभी के दिलों में बस गए। इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर और  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

इस एक्ट्रेस से अफेयर से रहे चर्चा में

विवेक अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान विवेक को ऐश्वर्या से प्यार हो गया और वो इस वजह से खूब चर्चा में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवेक जब ऐश के साथ रिलेशन में थे तो उसी दौरान सलमान खान ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद ऐश और विवेक का ब्रेकअप हो गया और दोनों की राहं अलग हो गईं।

इस गलती ने बर्बाद कर दिया करियर

ऐश्वर्या से अफेयर की खबरों ने विवेक को चर्चाओं में ला दिया। इस बात की भनक जब सलमान खान को लगी तो उन्होंने विवेक को धमकी दी और ऐश के दूर रहने के लिए कहा। लेकिन विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान द्वारा उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया। बाद में एक्टर ने इस बात को एक टॉक शो में स्वीकार किया कि ये उनके जीवन की एक बड़ी गलती थी, जिसकी वजह से बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बढ़ने लगी और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

मंत्री की बेटी पर हार बैठे दिल  ( Happy Birthday Vivek Oberoi)

ऐश्वर्या राय से अलग होने के बाद विवेक का नाम किसी और के साथ नहीं जुड़ा। एक्टर कुछ समय बाद ही बॉलीवुड से गायब हो गए। इसके बाद साल 2010 में खबर आई की विवेक कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी कर रहे हैं। दरअसल ऐश के बाद विवेक प्रियंका पर अपना दिल हार बैठे। आज दोनों की मैरिज लाइफ अच्छी बीत रही है।

Latest

Don't miss

The Great Indian Family Day 1 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का छूटा पसीना, ओपनिंग डे पर नहीं दिखा...

The Great Indian Family Day 1 Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' (The Great Indian Family) ने 22...

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here