Anushka Sharma Celebration on RCB Win IPL 2026 Cup: क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक बार फिर से IPL का कप अपने नाम कर लिया है. IPL 2026 के फिनाले में विराट कोहली की टीम आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल मैच जीत लिया. इससे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि अपनी टीम का विनिंग शॉट विराट कोहली ने मारा, जिसे देखकर पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. पति विराट की जीत पर अनुष्का भरे स्टेडियम में खुशी से झूमने लगीं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

एक-दूसरे को दी फ्लाइंग किस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL 2026 का फाइनल मैच खेला गया. मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया. हालांकि, आखिर में विराट कोहली की टीम ने ये फाइनल मुकाबला जीत लिया. इस दौरान स्टेडियम में अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद दिखाई दिए. लेकिन इन सब के बीच सभी निगाहें सिर्फ अनुष्का शर्मा पर टिकी थीं, जिसने अपने पति विराट की इस जीत को भरे स्टेडियम में खुशी से झूमते नाचते हुए सेलिब्रेट किया. इस दौरान विराट और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को फ्लाइंग किस भी दी.

---विज्ञापन---

पति का विनिंग शॉर्ट…

इस मैच के दौरान RCB का विनिंग मोमेंट देखने लायक था. विराट कोहली ने आखिर में छक्का लगाकर अपनी टीम IPL 2026 कप जिताया. इस विनिंग शॉर्ट के बाद RCB की पूरी टीम ग्राउंड पर आकर विराट को गले लगा जीत की बधाई देने लगी. लेकिन इन सब के बीच कैमरामैन का फॉकस अनुष्का शर्मा पर था, जो इस मुमेंट पर अपने आसपास खड़े दोस्तों को गले लगाकर जीत बधाई देते हुए उछलती-कूदती नजर आईं. इसके अलावा, अनुष्का शर्मा ने अपने पति के विनिंग शॉर्ट पर खूब तालियां बजाती भी दिखाई दीं.

---विज्ञापन---