Hanuman Ansh 2 Update: महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर अनस्टॉपेबल कमाई कर इतिहास रच रही है. नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद फैंस को अब इसके सीक्वल 'हनुमान अंश 2' का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच मार्केट में एक तगड़ी खबर वायरल हो रही है कि क्या इंडियन क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पार्ट 2 में कैमियो करने वाले हैं? फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के लेटेस्ट बयान ने इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.

विराट-अनुष्का के कैमियो पर सस्पेंस

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में जब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह से पूछा गया कि क्या 'हनुमान अंश 2' में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े सितारे कैमियो करेंगे? इस पर उन्होंने सीधे 'हां' या 'ना' कहने के बजाय सस्पेंस बरकरार रखा. हालांकि, उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि कुछ बड़ी हस्तियों से अप्रोच किया गया है जो पहले से इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते थे.

---विज्ञापन---

नीम करोली बाबा के बड़े भक्त हैं 'वीरू'

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नीम करोली बाबा में कितनी गहरी आस्था है, यह किसी से छिपा नहीं है. दोनों कई बार उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा चुके हैं. यहां तक कि विराट के फोन के वॉलपेपर पर भी बाबा की तस्वीर देखी जा चुकी है. ऐसे में फैंस को लग रहा है कि फिल्म के सेकंड या थर्ड पार्ट में उनकी रियल झलक देखने को मिल सकती है.

पार्ट 2 में दिखेगी भारतीय भक्तों की कहानी

इंटरव्यू में नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि 'हनुमान अंश 2' में सबसे पहले भारत के उन भक्तों की रियल इंस्पायरिंग स्टोरीज दिखाई जाएंगी, जिनकी लाइफ पर नीम करोली बाबा का गहरा इम्पैक्ट पड़ा है. मेकर्स का फोकस देश भर में फैले उनके लाखों फॉलोअर्स के अनुभवों को बड़े पर्दे पर लाने का है.

---विज्ञापन---

पार्ट 3 में ग्लोबल हस्तियों का जिक्र

फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर ने बताया कि 'हनुमान अंश 3' में बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा के ग्लोबल इम्पैक्ट को दिखाया जाएगा. इसमें बताया जाएगा कि कैसे स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स जैसी इंटरनेशनल हस्तियों की लाइफ बाबा के आशीर्वाद से बदली.

2 करोड़ के बजट में 170 करोड़ का गदर

7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' अब तक 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इतने छोटे बजट में बनी फिल्म की इस सक्सेस ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. फैंस अब सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के ऑफिशियल रिएक्शन का वेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---