Virat Kohli and Anushka Sharma Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा IPL मैच में अपनी मौदूगी के लिए खबरों में बनी रहती हैं. अनुष्का शर्मा कई बार अपने इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो एक वेजिटेरियन हैं. फिटनेस के मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया के सबसे फिट कपल में से एक है. हाल ही में टॉप क्रिकेटरों के साथ काम कर चुके मशहूर शेफ ने विराट कोहली की डाइट और खाने को लेकर बदली उनके स्टाइल के बारे में बताया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया क्रिकेटर विराट के खान-पान की आदतों पर भी कइ खुलासे किए हैं.
विराट कोहली का स्ट्रिक्ट डे प्लान
वरुण तिवारी के पॉडकास्ट में पहुंचे मशहूर शेफ अरुण चौहान ने विराट कोहली की उस डाइट के बारे में बात की, जो उन्हें बेहतरीन फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है. अरुण ने बताया कि करियर की शुरुआत में विराट की खाने की आदतें बिल्कुल अलग थीं. शेफ ने विराट की तुलना पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से करते हुए उनकी बहुत तारीफ की. अरुण ने कहा कि विराट अब एक स्ट्रिक्ट डे प्लान को फॉलो करते हैं, जिसका मकसद उनके शरीर में जीरो बनाए रखना है.
विराट कोहली का बदला डाइट
अरुण ने कहा, 'पहले वो नॉन-वेज खाना खाते थे. उन्हें छोले भटूरे और राजमा चावल बहुत पसंद थे. यहां तक कि जब वो होटलों में रुकते थे, तब भी ज्यादातर इसी तरह का खाना खाते थे. वो किसी भी तरह की डाइट को स्ट्रिक्टली फॉलो नहीं करते थे और कुछ भी खा लेते थे. वो खाने के बहुत शौकीन थे. लेकिन खाने को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है. पहले वह वेजिटेरियन बने और फिर धीरे-धीरे वीगन लाइफस्टाइल अपनाने लगे, जिसमें उन्होंने डेयरी प्रोडक्ट का खाना बंद कर दिया. पनीर की जगह वो टोफू खाते हैं. इसके अलावा, वह सलाद, स्प्राउड्स, दालें और लेट्यूस जैसी सब्जियां खाते हैं.'