Virat-Anushka Love Story: जानें लड़ाई के बाद विराट कोहली से अनुष्का शर्मा को कैसे हुआ प्यार
Virat-Anushka Love Story
Virat-Anushka Love Story: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम का डंका हर तरफ बज रहा है। क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग शादी रचाई है। विराट और अनुष्का की जोड़ी को प्यार से विरुष्का कहा जाता है। ये जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक हैं। वहीं आज विराट कोहली के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे दोनों की लव-स्टोरी के बारे में।
और पढ़िए – Athiya Shetty B’day: केएल राहुल से ऐसे हुई थी अथिया शेट्टी की मुलाकात, जानें कब रचाएंगी शादी
विराट कोहली का जन्मदिन आज
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की मुलाकात पहली बार साल 2013 में हुई थी। दोनों एक ऐड की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड शूट कर रहे थे और यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुई। विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का के साथ उस पहली मुलाकात के दौरान वो काफी नर्वस थे। कहा जाता है उन्होंने अपनी घबराहट दूर करने के लिए उन्होंने एक मजाक किया।
ऐसे हुई थी विरुष्का की मुलाकात
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को देखकर विराट कोहली ने कहा कि, 'क्या आपको नहीं लगता कि ये हील्स थोड़ी बड़ी है। बस फिर क्या था, ये बात सुनते ही अनुष्का ने कहा, ‘एक्सक्यूज मी।' इसके बाद साल 2014 साउथ अफ्रीका दौरे से लौटते ही कोहली सीधे अनुष्का के घर गए थे और तब उन्हें पहली बार स्पॉट किया गया था।
दोस्ती के बाद रचाई शादी
इसके बाद अनुष्का टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के दौरे पर विराट के साथ नजर आई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे। दोनों का मिलना-जुलना शुरु हुआ और कई साल एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के नामी हस्तियां शामिल हुई थी।
और पढ़िए – Video: भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी की हुई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
एक बेटी के माता-पिता हैं कपल
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को आज पावर कपल माना जाता है और दोनों की एक बेटी वामिका (Vamika) है। विराट-अनुष्का एक दूसरे के लिए हर पल खड़े रहते हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है। दोनों को एक पल देखने का फैंस को इंतजार रहता है और यही वजह है कि दोनों की गिनती आज बेस्ट कपल में होती है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.