महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चर्चित नाम बन चुकी हैं. कभी साधारण जिंदगी जीने वाली मोनालिसा की किस्मत उस वक्त बदली जब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ने लगे थे. बढ़ती भीड़ और चर्चा से परेशान होकर उनके पिता ने उन्हें वापस गांव भेज दिया था, लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया.

ऐसे चमकी थी मोनालिसा की किस्मत

कुछ समय बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की नजर मोनालिसा पर पड़ी और उन्होंने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया. इसके बाद मोनालिसा धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगीं. कभी फिल्म की शूटिंग तो कभी म्यूजिक वीडियो के चलते वो लगातार सुर्खियों में रहने लगीं.

---विज्ञापन---

मोनालिसा की शादी से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हालांकि, इस बार मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने फरमान नाम के युवक से शादी कर ली है. इस शादी ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. कुछ लोगों ने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और इसे लव जिहाद तक का नाम दे दिया.

---विज्ञापन---

मोनालिसा ने पति संग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बढ़ते विवाद के बीच मोनालिसा और फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से करवाना चाहते थे, लेकिन वो फरमान से शादी करना चाहती थीं. इसी वजह से परिवार इस फैसले से नाराज हो गया. उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता इस शादी में शामिल नहीं हुए थे.

ससुर ने कह दी इतनी बड़ी बात

अब हालात ऐसे हैं, कि मोनालिसा का मायका भी उनसे नाराज है, और ससुराल में भी इस रिश्ते को लेकर खुशी का माहौल नहीं है. फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने भी इस शादी पर आपत्ति जताई है. जाफर अली का कहना है, कि उन्हें अपने बेटे की शादी की जानकारी पहले नहीं थी. उन्हें ये खबर अपने छोटे बेटे से फोन पर मिली, जिसके बाद उन्होंने टीवी पर ये खबर देखी. उन्होंने कहा कि बेटे के इस फैसले से वो काफी दुखी हैं, क्योंकि शादी उनकी मर्जी के बिना हुई है.

मोनालिसा और फरमान की शादी पर उठ रहे सवाल

उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहते थे, कि फरमान की शादी परिवार और बिरादरी की परंपरा के मुताबिक हो. जाफर अली ने साफ शब्दों में कहा, कि अगर फरमान घर आएगा तो वो उससे नाराज रहेंगे और उसे घर में घुसने भी नहीं देंगे. फिलहाल, मोनालिसा और फरमान अपनी शादी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मजबूती से साथ खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इस रिश्ते को लेकर परिवारों में नाराजगी अभी भी बरकरार है.