Vinod Khanna-Madhuri Dixit Song: सुपरस्टार विनोद खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. उनकी कुछ फिल्में विवादों में भी रहीं. आज हम आपको विनोद खन्ना की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ एक्टर ने भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे. गाने में शामिल सीन को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था. बताया जाता है कि कुछ इंटीमेट सीन्स के दौरान विनोद खन्ना पूरी तरह बेकाबू हो गए थे.
विनोद खन्ना-माधुरी का गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ में शामिल गाने ‘आज फिर तुमपे प्यार आया है’ की, जिसे माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना पर फिल्माया गया था. इस गाने को पंकज उधास ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने ने उस वक्त वक्त दर्शकों का दिल जीत लिया था. माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की जोड़ी ने दर्शकों को मदहोश कर दिया था.
विवादों में घिरी रही फिल्म
गाने के साथ ‘दयावान’ फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. लेकिन इसने इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में से एक को जन्म दिया. इस फिल्म का हिस्सा होने को लेकर माधुरी दीक्षित को आज भी पछतावा है. इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की थी. बताया जाता है कि फिल्म के एक सीन में विनोद खन्ना माधुरी के साथ इस तरह बेकाबू हो गए थे कि उन्होंने उनके होंठ भी कांट लिए थे. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था.
माधुरी दीक्षित को आज भी अफसोस
माधुरी दीक्षित ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर कहा था, ‘मैंने उस सीन को लेकर जल्दबाजी में फैसला लिया. उस समय इतनी समझदारी नहीं थी कि मैं मना कर पाती. बाद में लगा कि मुझे वो सीन नहीं करना चाहिए था.’
फिरोज खान ने डायरेक्ट की थी फिल्म
‘दयावान’ के लिए माधुरी दीक्षित को 1 करोड़ की मोटी फीस मिली थी. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उन्हें कुछ ऐसे सीन्स भी फिल्माने पड़ेंगे. इस फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था. पहले इस फिल्म के लिए कोई एक्ट्रेस मिल नहीं रही थी. फिर इंडस्ट्री में नई नवेली आईं माधुरी दीक्षित ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था.