Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड अपने धमाकेदार डेब्यू करने के लिए तैयार है। कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म में शनाया के साथ एक्टर विक्रांत मैसी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का फाइनली टीजर आउट हो गया है। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत और शनाया की अलग लव स्टोरी देखने को मिल रही है और दोनों की केमिस्ट्री खूब जम रही है।
यह भी पढ़ें: ‘ये अंत नहीं है…’, पिता के निधन के 5 दिन बाद Lara Dutta का पहला पोस्ट
'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर आउट
'आंखों की गुस्ताखियां' का 58 सेकेंड का टीजर आउट हो गया है, जिसकी शुरुआत विक्रांत और शनाया से होती है। शनाया ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है और विक्रांत की आंखों पर चश्मा है। टीजर में बैकग्राउंड में एक रोमांटिक म्यूजिक बज रहा है, विशाल मिश्रा की आवाज का जादू स्टोरी पर भी साफ दिख रहा है। टीजर में शनाया की आंखों में पट्टी ही दिखाई देती है और मूवी ऐसे लोगों के लव स्टोरी दिखाती है, जो आंखों से देख नहीं सकते हैं।
फिल्म की कहानी से उठा पर्दा
विक्रांत ब्लाइंड हैं और उनकी शनाया ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। ऐसे में साफ लग रहा है कि विक्रांत से शनाया भी ब्लाइंड बनकर मिलती हैं। हालांकि टीजर में दोनों अलग होते भी नजर आए हैं, जिससे साफ है कि किसी ने तो झूठ बोला है और सच सामने आते ही उसका असर दोनों के रिश्ते पर पड़ेगा। टीजर ने फिल्म की कहानी की झलक तो देखने को मिल गई है। ऐसे में ये लव स्टोरी देखने को फैंस को मजा तो आने वाला है, क्योंकि टीजर ही इतना बढ़िया है।
11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
शनाया कपूर और विक्रांत मैसी पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं, लेकिन टीजर में ही दोनों की गजब केमिस्ट्री दिखी है। 25 साल की शनाया के साथ 38 साल के विक्रांत मैसी की जोड़ी खूब जच रही है और दोनों एकदम परफेक्ट कपल लग रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन संतोष सिंह ने किया है और मूवी 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: पॉपुलर कपल का हुआ ब्रेकअप! क्या 8 साल डेट करने के बाद अलग हुए क्रिस-डकोटा?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.