Video: भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी की हुई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
Bhagyashree
Video: भाग्यश्री (Bhagyashree) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं, उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं हाल ही में उनके पति हिमालय दसानी (Himalaya Dasani) की सर्जरी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर फैंस उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। दरअसल, हिमालय दसानी के दाहिने कंधे की सर्जरी हुई जो कि लगभग 4.5 घंटे तक चली लेकिन अब वो ठीक है।
और पढ़िए – Athiya Shetty B’day: केएल राहुल से ऐसे हुई थी अथिया शेट्टी की मुलाकात, जानें कब रचाएंगी शादी
भाग्यश्री ने शेयर किया वीडियो
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और कुछ फोटोज शेयर की है। वीडियो में आप देख सकते है वो अस्पाल में हैं और अपने पति का ख्याल रख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बड़ा कैप्शन लिखा है। भाग्यश्री ने लिखा कि, 'दोबारा अस्पताल! बहत बड़ी सर्जरी हुई दाहिने कंधे पर जिसमें 4.5 घंटे लगे। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को रोकना पड़ता है, लेकिन सबसे जरूरी है कि सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना।'
भाग्यश्री ने लिखा ये नोट
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने आगे लिखा कि, 'हमसे कहा गया था कि, वो एक दिन में ठीक हो जाएंगे और हमें उनकी बात पर विश्वास नहीं था, लेकिन थैंक्यू मेडिकल फैसिलिटीज को और डॉक्टर्स को जिनकी वजह से ये सर्जरी सही हुई। एक्ट्रेस के वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं फोटोज में आप देख सकते हैं कि, दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही हैं। आपको बता दें, भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से साल 1990 में शादी रचाई।
और पढ़िए – Anushka Wish Virat: अनुष्का ने बेबी विराट को खास अंदाज में किया विश, पति के लिए लिखा लव-लेटर
इस फिल्म से हिट हुई थीं भाग्यश्री
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गई थी। इस फिल्म में वो सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आई थी जिसमें दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वहीं उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अवंतिका दसानी और अभिमन्यु दसानी हैं और दोनों ने सिनेमा में एंट्री कर ली है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.