Urvashi Rautela Rs 7000 Crore Legal Claim AI Company: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा संगीन और हैरान कर देने वाला है. दरअसल, उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है. टीम ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसने उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल किया है. इतना ही नहीं, उर्वशी रौतेला की टीम ने कंपनी से 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
7,000 करोड़ का हर्जाना
उर्वशी रौतेला और उनकी टीम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वे लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी के खिलाफ एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम लॉस एंजिल्स स्थित कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग सहित उचित कानूनी उपाय अपना रहे हैं. अपनी एआई कंपनी बनाएं. अपना ब्रांड बनाएं, लेकिन उर्वशी का नाम अपने व्यवसाय से तब तक दूर रखें, जब तक आपको अनुमति न मिल जाए. टीम उर्वशी.'
मिला करारा जवाब
वहीं, उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए बॉलीवुड.एआई के फाउंडर और सीईओ शीराज हसन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के इन दावों को 'रिडिक्युलस' बताया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बॉलीवुड.एआई और हॉलीवुड.एआई के फाउंडर और सीईओ शीराज हसन ने उर्वशी रौतेला के साथ अपने वायरल इंटरव्यू के बाद लगाए गए 7,000 करोड़ रुपये के कानूनी दावे का जवाब दिया है.'
बॉलीवुड और एआई…
इस पोस्ट में बॉलीवुड.एआई ने उर्वशी रौतेला से पूछा, 'बॉलीवुड और एआई के बारे में आप क्या सोचती हैं?' उन्होंने जवाब दिया, 'बॉलीवुड? मुझे लगता है कि AI एक ऐसी चीज है, जिससे बॉलीवुड को वाकई नुकसान हो रहा है. और मेरा मतलब है कि बॉलीवुड एक ऐसी चीज है, जिससे मुझे बेहद प्यार है. इसलिए मैं बॉलीवुड से प्यार करती हूं.'
जो कभी बूढ़े नहीं…
इस पर उन्होंने आगे लिखा, 'उर्वशी, हमने तुम्हारे मुंह में ये शब्द नहीं डाले. मैं तुम्हें सलाह देता हूं कि जवाब देने से पहले AI और बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट के भविष्य के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लें. बॉलीवुड.एआई और हॉलीवुड.एआई एंटरटेनमेंट का भविष्य हैं. एआई फिल्में, वर्टिकल ड्रामा और डिजिटल सितारे, जो कभी बूढ़े नहीं होते, कई भाषाएं बोलते हैं, चौबीसों घंटे काम करते हैं और उनमें अहंकार नहीं होता. आप अपने जवाब से लड़ सकते हैं, लेकिन आप आने वाले समय से नहीं लड़ सकते; इसे अपनाएं. बॉलीवुड में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का विकास होगा.'