TV Actor Rajiv Kumar Play King Janak Role in Ramayana: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है. पिछले महीने ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ट्रेलर ने फिल्म के कई किरदारों से पर्दा उठा दिया था, लेकिन इसके बाद भी कुछ किरदारों को लेकर अभी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मालूम हो कि फिल्म में माता सीता के पिता यानी राजा जनक के किरदार को अभी तक गुप्त रखा गया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है कि टीवी एक्टर राजीव कुमार फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम के ससुर का किरदार निभाने वाले हैं.
तेज हुई अटकलें…
सोशल मीडिया पर अलग-अलग ऑनलाइन पोस्ट्स के अनुसार, टीवी के दिग्गज एक्टर राजीव कुमार फिल्म में माता सीता के पिता राजा जनक का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन इंटरनेट पर इसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मेगा बजट फिल्म की कास्ट में एक और दिलचस्प नाम जुड़ गया है. पॉपुलर फैन पेज KBP Reviews और Our Indian Cinema ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि 'टीवी एक्टर राजीव कुमार फिल्म 'रामायण' में राजा जनक का किरदार निभाएंगे.' हालांकि, फैंस अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.
एक्टर ने खुद दिया हिंट…
दिलचस्प बात यह है कि खुद एक्टर राजीव कुमार ने इस साल की शुरुआत में साई पल्लवी और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म से जुड़े होने का एक हिंट दिया था. जुलाई में जब फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उस वक्त राजीव कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. इससे फिल्म में उनके होने और राजा जनक का किरदार निभाने की अटकलें और तेज हो गईं. मालूम हो कि फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं और श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.