सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. दोनों जल्द ही फिल्म 'तू है मेरी किरण' में दिखाई देंगे. मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि यह कोई सामान्य लव स्टोरी नहीं, बल्कि रोमांस के साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर का तड़का लिए हुए है.

जहीर के प्यार में फंसीं सोनाक्षी

---विज्ञापन---

ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी और जहीर के किरदार की मुलाकात से होती है. दोनों के बीच बातचीत बढ़ती है और जहीर का किरदार सोनाक्षी यानी किरण के प्यार में पड़ जाता है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जल्द ही जहीर का प्यार जुनून में बदलता दिखाई देता है.

आशिक के किरदार में जहीर इकबाल

---विज्ञापन---

जहीर इकबाल ट्रेलर में एक ऐसे आशिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो किरण को हर हाल में अपने साथ चाहता है. वह उससे अपने प्यार का इजहार करते हुए कहते हैं, 'आई लव यू किरण' इसके बाद कहानी का रंग ही बदल जाता है.

'तुम्हें भी मुझसे प्यार करना होगा'

---विज्ञापन---

किरण जहीर के किरदार को उसकी हद में रहने के लिए कहती है, लेकिन वह पीछे हटने के बजाय उस पर अपना प्यार थोपता नजर आता है. वह साफ कहता है कि अगर उसका प्यार एकतरफा रहा तो उसका दिल टूट जाएगा और किरण को भी उससे प्यार करना होगा.

सोनाक्षी के किरदार की गुहार

---विज्ञापन---

इसके बाद किरण की जिंदगी में अजीब घटनाएं होने लगती हैं. जहीर का जुनून इतना बढ़ जाता है कि सोनाक्षी का किरदार उससे परेशान होकर उसे छोड़ देने की गुहार लगाता है. ट्रेलर में वह कहती हैं कि 'तुम्हें जो चाहिए, सब ले लो. मुझे अकेला छोड़ दो प्लीज.'

ट्रेलर में छिपा है बड़ा सस्पेंस

फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ प्यार और जुनून ही नहीं, बल्कि कई रहस्यमयी घटनाओं की झलक भी देखने को मिलती है. किरण के साथ आखिर क्या हो रहा है और जहीर के किरदार का असली मकसद क्या है, इसका खुलासा ट्रेलर में नहीं किया गया है. यही सस्पेंस फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है. 'तू है मेरी किरण' इसी साल 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है.