Superstar's Daughter Recalls Her Pain After Mother's Death: अक्सर ये माना जाता है कि बॉलीवुड के स्टार्स के बच्चों की जिंदगी बहुत ही आसान और मजेदार है. लेकिन हाल ही में एक सुपरस्टार की बेटी ने इस ग्लैमर्स दुनिया की पीछे की दर्दनक सच्चाई के बारे में बताया है. इस स्टार किड ने बताया कि उन्होंने 8 साल की उम्र में अपनी मां को दिया, एक्टर होने की वजह से उनके स्टार पापा भी उन्हें समय नहीं दे पाए. हम स्टार किड की बात बात कर रहे हैं वो कोई ओर नहीं बल्कि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त हैं. जिन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है.

Sanjay Dutt's daughter Trishala

बयां किया मां को खोने का दर्द

त्रिशाला ने ये सारी बातें इनसाइड थॉट्स आउट लाउड के पॉडकास्ट में कहीं हैं, जिनके नए एपिसोड में वो पहुंची. त्रिशाला ने कहा, 'मेरी मां का 1996 में निधन हो गया, जब मैं 8 साल की थी, उनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से हुई थी. उन्हें 1989 में इस बीमारी का पता चला था. जब डॉक्टरों को इसका पता चला, तब तक ये चौथे ग्रेड तक पहुंच चुका था. इस तरह का ब्रेन कैंसर सबसे डेंजरस और खतरनाक होता है. मेरे पापा (संजय दत्त) भी भारत और अमेरिका के बीच लगातार ट्रैवल कर रहे थे. काम के सिलसिले में वो भारत से अमेरिका और अमेरिका से भारत लगातार आते-जाते रहते थे. एक एक्टर होने के नाते उनका मेरी मां के साथ पूरे इलाज के दौरान वहां रहना मुश्किल था.'

---विज्ञापन---

मां कैंसर से जूझ रही…

त्रिशाला ने आगे कहा, 'जब मेरी मां कैंसर से जूझ रही थीं, उस समय मुझे खाने में सुकून मिला, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया. लोग सोचते हैं कि अगर कोई सेलिब्रिटी की बेटी है, तो उसे एकदम पर्फेक्ट और अच्छा दिखना चाहिए. मैं संजय दत्त की बेटी होने के नाते बिल्कुल भी वैसी नहीं दिखती थी. मैंने कई तूफानों और मुश्किलों का सामना किया है. मैंने थेरेपिस्ट बनने का फैसला इसलिए किया ताकि लोगों को यह बता सकूं कि मेहनत करना सबके लिए जरूरी है. हमेशा सब कुछ ठीक होना जरूरी नहीं है, और इस सफर में आप अकेले नहीं हैं.'