Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड से इस वक्त की सबसे बड़ी, खौफनाक और हिला देने वाली खबर सामने आ रही है. मुंबई के पॉश इलाके जुहू (Juhu) में स्थित पुष्पा पार्क के पास बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा फायरिंग की गई है. इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Group) ने ली है, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में भारी हड़कंप मच गया है.

3 बाइक सवार हमलावरों ने की 5 राउंड फायरिंग

जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ करीब 5 राउंड फायरिंग कर दी. सामने आए वीडियो में कार के निकलते ही फैंस की भीड़ और उसके बाद गोलियों की आवाज से भगदड़ मचती साफ नजर आ रही है.

मुंबई पुलिस का कन्फर्मेशन- टाइगर बिल्कुल सेफ'

इस खतरनाक घटना के बाद एएनआई (ANI) के हवाले से मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

मामले को और खतरनाक बनाते हुए लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई है. अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से शेयर किए गए इस पोस्ट में लिखा गया है कि टाइगर को पहले समझाया गया था लेकिन वह नहीं माने, और साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा या उनकी बात नहीं सुनेगा, अगला नंबर उसी का होगा.

पार्क में मची भगदड़ और बच्चों की मौजूदगी

घटना के वक्त पार्क में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा थी और कई लोग इवनिंग वॉक के लिए भी वहां मौजूद थे. इस अचानक हुई फायरिंग से वहां भयानक भगदड़ मच गई और कई लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारियां भी सामने आई हैं.

रोहित शेट्टी के घर के पास की है घटना

यह सनसनीखेज वारदात जुहू पुलिस स्टेशन के बेहद नजदीक और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर से महज 300-400 मीटर की दूरी पर हुई है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है और ताबड़तोड़ जांच में जुटी है.