Tiger Shroff Firing Case Shocking Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा फायरिंग हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी शूटर फूल सिंह उर्फ फूली को लेकर कोर्ट ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है. दरअसल, टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के आरोपी शूटर को स्पेशल महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) कोर्ट ने नाबालिग पाया है। साथ ही, कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आगे के आदेश के लिए आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया जाए.
आरोपी के पिता की कोर्ट में अर्जी
मुंबई की स्पेशल MCOCA कोर्ट में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को स्पेशल जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग केस की सुनवाई की. कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी शूटर की उम्र का वेरिफिकेशन तब शुरू हुआ, जब आरोपी के पिता ने कोर्ट में अर्जी दी और दावा किया कि जब फायरिंग हुई थी, तब उनका बेटा फूल सिंह 18 साल से कम उम्र का था. इसलिए उसके साथ जुवेनाइल जस्टिस कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए.
नाबालिग निकला आरोपी
कोर्ट ने आरोपी के पिता के दावे की जांच का आदेश दिया था. बुधवार को जमा की गई रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने आरोपी की जन्मतिथि 30 नवंबर, 2008 बताई. यानी आरोपी 30 नवंबर को 18 साल का हो जाएगा. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश करने का निर्देश दिया. स्पेशल जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट के सेक्शन 9 के तहत उसकी उम्र वेरिफाई करने के बाद यह ऑर्डर पास किया.
आरोपी की उम्र का वेरिफिकेशन
बता दें कि पुलिस ने आरोपी की उम्र वेरिफाई करने के लिए स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, सेकेंडरी एग्जामिनेशन सर्टिफिकेट, स्कूल एडमिशन और विड्रॉल रजिस्टर और बर्थ रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड (बर्थ सर्टिफिकेट के साथ) का इस्तेमाल किया था. आरोपी ने अपना दावा सिद्ध करने के लिए अपने बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा की थी. इससे पता चलता है कि जब 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी, तब आरोपी की उम्र करीब 17 साल और 10 महीने थी.