बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुए दिल दहला देने वाले हादसे के बीच जहां पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, वहीं सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में अगले हफ्ते वीकेंड का वार में नहीं होने की बात कही है, इस बीच 'भाईजान' का ये ऐलान टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?

कौन संभालेगा शो की कमान?

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बीच सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच सलमान ने अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि वह अगले हफ्ते शो में नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह शो की कमान फिल्ममेकर रोहित शेट्टी संभालेंगे.

टाइगर पर हमले के बीच सलमान का बड़ा ऐलान

दरअसल, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई. जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पांच राउंड गोलियां चलाईं. राहत की बात यह रही कि टाइगर इस हमले में सुरक्षित बच गए, हालांकि उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई. इस घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि गैंग ने सलमान खान से जुड़े लोगों को लेकर भी धमकी दी है.

अगले हफ्ते बिग बॉस में नहीं दिखेंगे सलमान

टाइगर पर हमले की खबरों के बीच सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को एक अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह अगले हफ्ते शो को होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह रोहित शेट्टी घरवालों से बातचीत करते और शो का जिम्मा संभालते नजर आएंगे.

सलमान ने इसकी वजह अपनी पहले से तय वर्क कमिटमेंट बताई है. यानी फिलहाल उनके शो से दूर रहने की वजह काम की व्यस्तता बताई गई है. ऐसे में उनके इस फैसले को टाइगर पर हुए हमले से जोड़कर देखना सही नहीं होगा.

'मॉन्स्टर' की शूटिंग में बिजी हैं सलमान

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि वामशी पैद्दिपल्ली इसके डायरेक्टर हैं. फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है. ऐसे में सलमान अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे हुए हैं.

अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत?

वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो हमले के बाद उनके सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है. उनके हाथ और छाती पर बेंडेज बंधी नजर आई, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. टाइगर के माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने भी उनके ठीक होने की जानकारी दी. फिलहाल, फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.