बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अभी तक सिंगल हैं. हालांकि कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जो 40 के पार हो चुके हैं और वो सेरेगोसी के जरिए सिंगल पेरेंट्स बन गए हैं. इस लिस्ट में फिल्ममेकर एकता कपूर, उनके भाई तुषार कपूर भी शामिल है. वहीं, बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं भी ऐसी हैं, जो शादी नहीं करना चाहती हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं, ताकि इन फ्यूचर वह मां बन सकें. इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है.

डेजी शाह ने फ्रीज करवाए एग्स

दरअसल, हम बात कर रहे हैं डेजी शाह की, जो कि डांसर से एक्ट्रेस बनीं. 41 साल की एक्ट्रेस अभी तक कुंवारी हैं और उन्होंने मां बनने के लिए शादी का इंतजार न करने का फैसला किया है. हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू में डेजी ने अपनी शादी और मदरहुड को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, "शादी को लेकर मेरे मन में कोई दूसरा ख्याल नहीं है. मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है. मुझे नहीं लगता कि परिवार बसाने के लिए शादी करना जरूरी है. मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं, ताकि मैं जब चाहूं तब मां बन सकूं. मेरा अपना बच्चा हो सकता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, " मुझे लाइफ में जो कुछ चाहिए था, सब मिल गया. मैंने घर खरीदने का सपना देखा था और वो भी पूरा हो गया है.'

---विज्ञापन---

शादी और पार्टनर पर कही ये बात

इस इंटरव्यू के दौरान डेजी ने अपने टॉक्सिक रिश्ते के बारे में भी बात की है. एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि कैसे उनके पार्टनर ने उनपर दबाव डाला था कि वह किसी भी मेल एक्टर के साथ काम न करे. इसको लेकर डेजी ने कहा, "हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है, या तो रिश्ते टूट जाते हैं या फिर तरह तरह की परेशानियां आ जाती हैं. इसलिए यह बहुत डरावना है. यह पैसे की बात नहीं है, क्योंकि मैं खुद अच्छा कमाती हूं. मैं बस एक एडल्ट इंसान की मां नहीं सकती.

---विज्ञापन---

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी डेजी शाह

बता दें कि डेजी शाह ने साल 2003 में सतीश कौशिक की फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के गाने लगन लगी में डांस किया था. इसके बाद वह 2014 में भी सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में नजर आईं. इसके बाद रेस 3, वेब सीरीज 'रेड रूम' में भी नजर आईं. वह जल्द ही फिल्म 'द घोस्ट ऑफ गांधी' और 'बिहू अटैक' में दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें- दूल्हे Vijay Devarakonda के आगे फीका पड़ा Rashmika Mandana का नूर! अपनी ही शादी में साइडलाइन हुई नेशनल क्रश?