---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, 11वें दिन फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

विपुल शाह की निर्मित द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और 11वें दिन भी मूवी ने शानदार कमाई की है.

The Kerala Story 2
The Kerala Story 2

विपुल शाह की निर्मित द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई थी. फिल्म को शुरुआत में ज्यादा दर्शन नहीं मिले. यहां तक कि तमाम ऐसे इलाके हैं जहां पर द केरल स्टोरी 2 के कई शोज भी कैंसिल किए गए. लेकिन फिल्म ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई और अब यह अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं अभी तक के कलेक्शन पर.

11वें दिन मूवी ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 ने 1.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने कुल ऑक्यूपेंसी 11.2 प्रतिशत रही है. मूवी ने 11 दिनों में मूवी ने कुल 40.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि फिल्म ने 10वें दिन 3.30 करोड़ की कमाई की थी और उस मुकाबले 11वें दिन गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

10 दिनों में फिल्म ने किया कलेक्शन

इन सभी के अलावा फिल्म के अभी तक के कलेक्शन को लेकर बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 लाख की कमाई की थी. दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 4.75 करोड़, चौथे दिन 2.5 करोड़, पांचवे दिन 4 करोड़, छठे दिन 3.50 करोड़, सातवें दिन 2.75 करोड़, आठवें दिन 2.7 करोड़, नौवें दिन 3.75 करोड़, दसवें दिन 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया था.

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म में तीन लड़कियों के बारे में दिखाया गया है, जिन्हें दूसरे धर्म के लड़कों से प्यार हो जाता है और घरवालों के मर्जी के बिना उनसे शादी करती हैं. हालांकि शादी के बाद तमाम चीजें सामने आती हैं और उन्हें पता चलता है कि यह सब उन्हें फंसाने के लिए किया गया था. फिल्म अपनी स्टोरी के कारण काफी ज्यादा विवादों में रही हैं. लोगों ने इसको एक प्रोपेगेंडा बताते हुए बैन की मांग की थी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था और इसका डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है.

फिल्म में नजर आईं ये एक्ट्रेसेस

मूवी में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा नजर आईं थी. फिल्म में तीनों ही एक्ट्रेसेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है. बता दें कि द केरल स्टोरी साल 2, 2023 की रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी की सीक्वल है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर आया सामने, रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख यूजर्स में मची खलबली

First published on: Mar 10, 2026 07:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.