The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल
Image Credit: Google
The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को लेकर फैंस में बज था। हर किसी को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मूवी ने 22 सितंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दे दी। हालांकि जवान और गदर 2 के बीच में ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फंस कर रह गई। अब सभी की निगाहें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हैं तो जानते हैं कि मूवी ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif ? इवेंट से लेकर पार्टी में गायब रहने के बाद मच गया है हंगामा
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने तीसरे दिन इतने कमाए (The Great Indian Family Box Office Collection Day 3)
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और शाहरुख खान की जवान ने गर्दा उड़ाया हुआ है। उसी के बीच अब विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने भी एंट्री मार ली है। 25 करोड़ के बजट में बनी मल्टी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल मचा पाती है ये तो अभी कुछ साफ नहीं हुआ है, क्योंकि 2 दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही। अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जहां अपने ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.4 करोड़ की कमाई की थी। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 1.99 का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.11 करोड़ रुपये हो गया है।
[embed]
मैदान में उतरी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family Box Office Collection Day 3)
यशराज बैनर तले बनी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ एक फैमिली फिल्म है। इसमें ड्रामा, रोमांस, लव एंगल, थोड़ा बहुत सस्पेंस और ढेर सारी कॉमेडी है। इसके साथ ही फिल्म में आपको इंडियन फैमिली का टच भर-भर के देखने को मिलेगा।
[embed]
मूवी की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसी फैमली की स्टोरी है जो जागरण में भेटें और कीर्तन कराने का काम करते हैं। उनके इस काम को उनका बेटा वेद व्यास त्रिपाठी संभाल लेता है, जो शहर में भजन कुमार के नाम से फेमस है और ऐसा इसलिए क्योंकि भजन कुमार शानदार भजन गाता है।
[embed]
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ स्टार कास्ट
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) लीड रोल में है। मूवी का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स के तले किया गया है। विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी अहम रोल में है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.