Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह नहीं बल्कि अपने निजी कारणों से चर्चा में आई हैं. दरअसल, हाल ही में तारा सुतारिया ने प्यार, शादी और बच्चों के बारे में खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने प्यार को लेकर भी एक बड़ी बात कही है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि एक्ट्रेस का प्यार को लेकर ये बयान वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद सामने आया है. चलिए जानते हैं कि आखिर तारा ने क्या कुछ कहा है.

मुझे लगता है कि…

तारा सुतारिया ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचीं. जहां उन्होंने प्यार, रिश्ते, शादी और मां बनने जैसे मुद्दो पर खुलकर बात की. तारा ने रिश्तों के महत्व समझाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार के बारे में दोनों लोगों की सोच एक जैसी होनी चाहिए, भले ही बिल्कुल एक जैसी न हो. लेकिन, छोटी-छोटी बातों में तालमेल होना जरूरी है. जैसे आपकी बुनियाद, आपका आधार. लोगों के प्रति आपकी फीलिंग एक जैसी होनी चाहिए.'

---विज्ञापन---

तारा सुतारिया ने अपनी बात तो जारी रखते हुए आगे कहा, 'काइन्डनेस एक ऐसी चीज है जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. भले ही आप दूसरे व्यक्ति से असहमत हों, लेकिन उसे आप कैसा महसूस कराते हैं. अब आप इस संघर्ष से कैसे निपटते हैं और आप कैसे असहमति को स्वीकार करते हैं.'

---विज्ञापन---

आपको एक-दूसरे को पसंद…

तारा ने आगे प्यार पर बात करते हुए कहा, 'एक-दूसरे से प्यार करने से पहले आपको एक-दूसरे को पसंद करना होगा. जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको खुद से पूछना पड़ता है. जब आप उनके साथ हर समय रहते हैं, तो आप वास्तव में उन्हें कितना पसंद करते हैं? कभी-कभी आपको उनसे प्यार करने से भी ज्यादा उन्हें पसंद करना पड़ता है. अगर आप खुद को नहीं जानते, तो आप किसी दूसरे व्यक्ति को गहराई से नहीं जान सकते और इसलिए आप किसी दूसरे व्यक्ति से गहराई से प्यार भी नहीं कर सकते.'

इमोशनल क्लिएरिटी…

तारा ने आगे कहा, मैं अब अपने साथी में इमोशनल क्लेरिटी को महत्व देती हूं. मैं जिसके साथ भी रहूं, उससे यही कामना करती हूं. वो पहले खुद को जानें. मैंने इतना लंबा समय अकेले बिताया है. इसलिए जब मैं किसी के साथ होती हूं, तो गलती की गुंजाइश कम होती है.'