Tara Sutaria on Toxic Release Delay: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट लगातार बदलती जा रही है. पहले ये 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, फिर मेकर्स ने इसे 4 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया. कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने बताया कि 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, जहां उन्होंने 'टॉक्सिक' की रिलीज पर एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर इसकी रिलीज में इतनी देरी क्यों हो रही है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

Tara Sutaria

अगर फिल्म तुरंत रिलीज…

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए तारा सुतारिया ने फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज और उसमें हो रही देरी पर बात की. तारा ने कहा, 'मैं बहुत ही पेशेंस रखने वाली लड़की हूं. मैं यह नहीं सोचती कि अगर फिल्म तुरंत रिलीज नहीं हुई तो मेरा क्या होगा? मैं लॉन्ग विजन को अपना रही हूं… एक एक्टर के तौर पर आप फिल्म को अपनी नहीं मान सकते. फिल्म सिर्फ आपकी नहीं है. यह उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने इसे बनाया है.'

---विज्ञापन---

इंतजार के लायक हैं…

तारा ने आगे कहा, 'मैं यह भी समझती हूं कि मैं यहां एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना काम करने आई हूं. इसके अलावा, हो सकता है कि मेरी समझ मेकर्स या डायरेक्ट की सोच से अलग हो. 'टॉक्सिक' की रिलीज में हो रही देरी के पीछे खास कारण हैं. ये सभी कारण सच में इंतजार के लायक हैं. मैं फिल्म को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट पूरी तरह समझती हूं. यकीन मानिए, मैं भी ऐसा ही महसूस कर रही हूं. लेकिन मुझे भरोसा है कि यह इंतजार आखिर में फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा और इसकी ग्लोबल लेवल पर तारीफ होगी, जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं. इस इंतजार का फल बहुत अच्छा होगा.'