बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने ऐसा दावा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. तनुश्री ने नाना की मौत पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि एक्टर जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने यहां तक सवाल किया कि आखिर नाना पाटेकर का शव किसी ने देखा क्यों नहीं. एक्ट्रेस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने की मांग भी की है. उनके इन बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री ने उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता ने सोमवार रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नाना पाटेकर के निधन को लेकर कई सवाल किए. उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकार के अंतिम दर्शन करने का मौका लोगों को क्यों नहीं मिला. एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार के समय पर भी सवाल उठाए. उनका दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के लोगों ने नाना पाटेकर का शव नहीं देखा.

तनुश्री ने अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल

तनुश्री ने कहा कि नाना का अंतिम संस्कार रात 11.28 बजे किया गया. उन्होंने सवाल किया कि आखिर इतनी रात में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी. एक्ट्रेस ने यह भी पूछा कि क्या उनके परिवार ने भी अंतिम समय में उनका चेहरा ठीक से देखा था.

https://www.instagram.com/reel/DeZj8eCjaX7/?utm_source=ig_web_copy_link&rpxt=NTc4MTIwNjQ2YQ==

प्रेयर मीट नहीं होने पर भी जताई हैरानी

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्रेयर मीट नहीं होने पर भी हैरानी जताई. उनका कहना है कि इतने बड़े कलाकार के लिए श्रद्धांजलि सभा होनी चाहिए थी, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई दे सकते.

एक्ट्रेस ने वीडियो-फोटोज को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस ने यह भी सवाल किया कि सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वाले लोगों में से कितने लोगों ने वास्तव में नाना का शव देखा था. उन्होंने दावा किया कि नाना को अस्पताल ले जाने, उनके निधन और पोस्टमार्टम से जुड़ा कोई वीडियो भी सामने नहीं आया.

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर दावा

'नाना जिंदा हैं', DNA टेस्ट की मांग

तनुश्री ने अपने बयान में दावा किया कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था. उन्होंने आशंका जताई कि एक्टर सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने नाना कते DNA टेस्ट कराने की मांग की है. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर नाना ने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की जा सकती है.

नाना पर पहले भी लगा चुकी हैं आरोप

तनुश्री दत्ता इससे पहले भी नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. साल 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान उन्होंने इस मामले को फिर उठाया. नाना ने आरोपों से इनकार किया था. जून 2019 में पुलिस ने उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी.