---विज्ञापन---

T20 World Cup से पहले सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान को दी भारत संग मैच खेलने की सलाह, बॉयकॉट पर कही ये बात

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरु हो रहा है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार किया है और इसी को लेकर सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सलाह दी है.

Suniel Shetty

Suniel Shetty-T 20 World Cup 20206: टी20 वर्ल्डकप 2026, 7 फरवरी यानी कि आज से शुरू होने जा रहा है. लेकिन पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत के खिलाफ बॉयकॉट करने और न खेलने का फैसला किया है, जो कि 15 फरवरी को श्रीलंका में होना था. इसी बीच अब सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान के इस फैसले को देखते हुए एक सलाह दी है और उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के साथ मैच खेलना चाहिए.

पाकिस्तान को सुनील शेट्टी ने दी ये सलाह

दरअसल, ब्लैक स्कॉर्पियन टू हेल एंड बैक के लॉन्च के दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात की. सुनील शेट्टी ने टी20 मैच को लेकर कहा, "मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ मैच खेले. भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच वैसी ही खूबसूरत राइवलरी है जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में है."

---विज्ञापन---

पाकिस्तान नहीं खेलेगी भारत के साथ मैच

सुनील शेट्टी ने ये बात उस दौरान कही है जब 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर संदेह बना हुआ है. पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है और इसका बॉयकॉट किया है. पाकिस्तान की सरकार ने खुद इसको लेकर ऐलान किया था कि उनकी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं आएगी.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान सरकार के फैसले पर भारत क्रिकेट बोर्ड ने की आलोचना

हालांकि इस फैसले को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक खेल आयोजन के वैल्यूज के विरुद्ध है. साथ ही उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सभी स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रखकर फैसला लेने को कहा है. इन सभी के अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले की कड़ी आलोचना की है. बता दें कि शनिवार 7 फरवरी से मुंबई के फेमस वानखेड़े स्टेडियम में इसकी शुरुआत होगी और भारत अमेरिका के खिलाफ खेलेगा.

यह भी पढ़ें- ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब शाहिद कपूर की फिल्म पर लटकी तलवार, जानें क्यों कानूनी पचड़े में फंसी ‘ओ रोमियो’ ?


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---