Darshan Kumar Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां म्यूजिक इंडस्ट्री के एक फेमस शख्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके जाने से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है, उन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, हम बात कर रहे हैं, दर्शन कुमार की, जिनका 18 अप्रैल को निधन हो गया. वो T-Series के फआउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई थे.

कौन थे दर्शन कुमार?

दर्शन कुमार भले ही कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन पर्दे के पीछे उनका योगदान बेहद अहम रहा. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई नए कलाकारों को मौका दिया, और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की. इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें एक शांत स्वभाव और मददगार इंसान के रूप में याद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

मीका सिंह ने जताया दुख

सिंगर मीका सिंह ने भी उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, कि ये बेहद दुखद खबर है, और दर्शन कुमार एक ऐसे इंसान थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे. मीका सिंह ने उन्हें याद करते हुए, कहा कि उन्होंने कई सिंगर्स को लॉन्च किया, और टैलेंट को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.

---विज्ञापन---

गुलशन कुमार के छोटे भाई थे दर्शन कुमार

दर्शन कुमार जिस परिवार से आते थे, वो भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक है. गुलशन कुमार ने साल 1983 में Super Cassettes Industries Private Limited की स्थापना की थी, जिसे बाद में टी-सीरीज के नाम से जाना गया. उन्होंने म्यूजिक को आम लोगों तक सस्ती कीमत में पहुंचाकर इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी.

कैसे हुई थी गुलशन कुमार की मौत

हालांकि, 1997 में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था. उनके निधन के बाद परिवार ने इस विरासत को संभाला और आगे बढ़ाया.

ऐसे ऊंचाइयों पर ले गए बिजनेस

आज भूषण कुमार टी-सीरीज को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. उनकी बहन तुलसी कुमार एक जानी मानी सिंगर हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.

इंडस्ट्री में शोक की लहर

दर्शन कुमार भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने बिना सुर्खियों में आए इंडस्ट्री को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनका जाना म्यूजिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.