Swara Bhaskar Breaks Silence on Rani Padmavati Coward Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय रानी पद्मावती को लेकर दिए अपने एक बयान के कारण एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं. दरअसल, स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कथित तौर पर रानी पद्मावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें कायर कह रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब इसी बीच स्वरा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है और रानी पद्मावती को कायर कहने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा था. उनके बयान का गलत तरीके से अनुवाद किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने वायरल वीडियो में जिस तरह से उनकी बात रखी गई है, उस पर भी सवाल उठाया है. इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्वरा ने कहा, 'आज सुबह से ट्विटर और सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जो मैंने कल एक इवेंट में बोला था. मुझसे पूछा गया था कि संजय लीला भंसाली सर को मैंने जो ओपन लेटर 'पद्मावत' के ऊपर लिखा था, वो मैंने क्यों लिखा था.'

---विज्ञापन---

'रानी पद्मावती कायर थीं…'

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, 'तो जवाब देते हुए जब मैं समझा रही थी कि मेरी दिक्कत क्या थी, मैंने कुछ कहा था, जो अब सिर्फ गलत तरीके से अनुवादित हो रहा है और एक झूठ बनकर फैलाया जा रहा है कि मैंने ये कहा कि रानी पद्मावती और जिन बाकी महिलाओं ने जौहर किया था, वो कायर थीं. मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैंने कतई ऐसा नहीं कहा था कि रानी पद्मावती कायर थीं या वो बाकी महिला महल की रानियां या जो औरतें थीं, जिन्होंने जौहर किया था, वो कायर थीं. मैंने क्या कहा, अंग्रेजी में कहा था और उसका अनुवाद मैं खुद करके बता देती हूं, क्योंकि जब भाषा समझ नहीं आती, तो पूछ लेना चाहिए या चेक कर लेना चाहिए.'

'बहुत अफसोस…'

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, 'मैंने कहा था कि क्लाइमेक्स देखते हुए मुझे लगा कि अगर मैं बलात्कार पीड़िता होती, तो मुझे इस बात का बहुत अफसोस होता कि मैंने खुद को क्यों नहीं मारा. रेप होने के बाद मैं जिंदा कैसे बच गई.'

---विज्ञापन---

'गाली देनी है तो दो…'

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा, 'मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे गलत रूप से, झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी.शर्मनाक है कि लोग बार-बार झूठा इल्जाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं. गाली देनी है तो दो, पर सही बयान पर दो!!! सुनिए और शेयर कीजिए। महिलाओं को बलात्कार के बाद भी जिंदगी का हक है.'