Superstar Fear of OTT Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल पिछले 40 से अधिक सालों से सिनेमाघरों में लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं. इस साल भी उन्होंने 'बॉर्डर 2' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है और आने वाले समय में कई फिल्में लाइन-अप में भी हैं. लेकिन फिल्मों के इतने करीब होने के बाद सनी देओल को ओटीटी पर डेब्यू करने में काफी घबराहट हुई और परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने एक बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.
वकील का किरदार
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रुचिका कपूर शेख ने सनी देओल के ओटीटी डेब्यू के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे प्लेटफॉर्म ने सनी देओल को स्ट्रीमिंग फिल्म के लिए मनाया और कैसे उन्होंने कोर्टरूम ड्रामा के लिए अपनी एक्शन-हीरो इमेज को छोड़ा. इसके बाद नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'इक्का' आई. लीगल ड्रामा फिल्म में सनी देओल अपनी एक्शन-हीरो इमेज को छोड़कर एक वकील के किरदार में नजर आए. इस फिल्म में सनी देओल ने सभी को चौंका दिया और ये फिल्म काफी समय तक नंबर वन पर बनी रही.
बुरा आइडिया नहीं…
रुचिका ने कहा, 'हम सनी सर (सनी देओल) के साथ इक्का पर काम कर रहे थे और उन्हें चिंता थी कि इसमें कोई एक्शन नहीं है. और मैंने उनसे कहा, 'स्ट्रीमिंग करने की यही खूबसूरती है. हम कोर्टरूम ड्रामा जैसा कोई जाना-पहचाना जॉनर लेंगे, आपको उस जॉनर में डालेंगे और देखेंगे कि यह कहां तक जाता है.' रुचिका ने कहा कि जब उन्होंने सनी देओल को भरोसा दिलाया, तो वह अभी भी डरे हुए थे. उन्होंने कहा, 'दो महीने बाद, या तो मैं आपको बताऊंगी कि हमें एक एक्शन सीन डालना चाहिए था, या आप मुझे कॉल करके कहेंगे कि यह बुरा आइडिया नहीं था. तो, देखते हैं कि यह कहां तक जाता है.'
ऑडियंस को पसंद आया…
रुचिका ने आगे कहा, उन्हें लगा कि आइडिया की फ्रेशनेस और नयापन ही ऑडियंस को पसंद आया. मैं हैंडपंप (गदर का सीन) के बाद आपका दिमाग नहीं घुमाऊंगी. हमारी सर्विस पर बॉर्डर और जाट हैं. लोग उसे देख रहे हैं. लेकिन अगर मैं ओरिजिनल फिल्मों को अपने पैरों पर खड़ा होते देखना चाहती हूं, तो यह एक कॉम्प्लिमेंट्री ऑफरिंग होनी चाहिए: किसी ऐसे को पाना जिसे आप पसंद करते हैं, उस जॉनर में जिसे आप क्लिक करना और पसंद करना पसंद करते हैं.'
60 साल की उम्र में डेब्यू
रुचिका बताती हैं कि उन्होंने सनी देओल से कई बार कहा था कि अब उनके लिए नेटफ्लिक्स पर 'डेब्यू' करने का समय आ गया है. इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं 60 साल का हूं. मैं कैसे डेब्यू कर सकता हूं?'