बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत ने परिवार को सदमें में डाल दिया है। पोलो मैच खेलते हुए उनको दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लेकिन अब सवाल है कि उनका पार्थिव शरीर भारत कब पहुंचेगा? क्यों हो रही है देरी? क्या कानूनी प्रक्रियाओं ने बढ़ा दी है तकलीफ? आखिर क्या है पूरा मामला और कब होगा संजय कपूर का अंतिम सफर? इस मामले में देरी होने के पीछे ससुर ने वजह बताई है।
कैसे हुआ निधन?
संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा एक पोलो मैच के दौरान हुआ, जहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बाद में पता चला कि खेल के दौरान संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोलो प्लेयर और मोटरस्पोर्ट्स लवर थे संजय कपूर
संजय कपूर सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन और एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी थे। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और घुड़सवारी का गहरा शौक था। भारत में बिजनेसमैन और स्पोर्ट्स सर्कल में उनकी पहचान काफी मजबूत रही है। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा कॉर्पोरेट और खेल जगत स्तब्ध हो गया है।
भारत लाने में हो रही है देरी, अमेरिका की नागरिकता बनी वजह
संजय कपूर का परिवार चाहता है कि उनका अंतिम संस्कार भारत में, दिल्ली में हो, लेकिन इसमें देरी हो रही है। दरअसल, संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे, जिसकी वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कई तरह की कानूनी और डॉक्युमेंटेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया में पोस्टमार्टम, डेथ सर्टिफिकेट, इमिग्रेशन क्लियरेंस, और कॉन्सुलर अप्रूवल जैसे स्टेप्स शामिल हैं।
क्या बोले ससुर अशोक सचदेव?
NDTV से बातचीत करते हुए संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया, "लंदन में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और जब तक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक पार्थिव शरीर को भारत नहीं लाया जा सकता।" उन्होंने यह भी कहा कि परिवार सरकार और कॉन्सुलेट से संपर्क में है और कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द सब कुछ निपट जाए।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Anniversary: किन सुपरहिट फिल्मों को किया था रिजेक्ट, और किनसे रचा था कमाई का इतिहास
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी, तलाक
संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम समीरा और कियान है। हालांकि इस रिश्ते में खटास आई और साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे फिर साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तब से करिश्मा अपने बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं और बच्चों की प्राथमिक कस्टडी उनके पास ही है। फिलहाल परिवार और करीबी रिश्तेदार संजय कपूर के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अंतिम वक्त तक पहुंचने के लिए अभी कुछ जरूरी इंतजार बाकी है।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट या फ्लॉप,जानें कैसा रहा ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.