Sunita Ahuja Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच चल रहा मैरिटल ड्रामा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. भुवनेश्वर में मां काली के दर्शन करने पहुंची सुनीता ने गोविंदा की को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने न सिर्फ उन्हें 'राक्षस' बताया, बल्कि इमोशनल होकर Gen Z और महिलाओं से अपने लिए स्टैंड लेने की गुहार भी लगाई. वहीं दूसरी ओर, गोविंदा ने भी इन सारे एलिगेशंस (Allegations) पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

'जीवन के राक्षसों का नाश करें माता'

भुवनेश्वर पहुंचकर काली माता के दर्शन करने से पहले सुनीता आहूजा ने मीडिया से खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'मैं सुनीता हूं, आज भुवनेश्वर में काली माता के दर्शन करने आई हूं. आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं, इसलिए मैं भी माता रानी से प्रार्थना करने आई हूं कि वे मेरे जीवन के राक्षसों का नाश करें.'

---विज्ञापन---

'हाथ जोड़कर Gen Z से मांगा सपोर्ट'

सुनीता ने इमोशनल होते हुए Gen Z और महिलाओं से अपील की, 'मीडिया में आने और पब्लिसिटी पाने के चक्कर में ये सब किया जा रहा है. मैं हाथ जोड़कर बिनती करती हूं कि आप लोग इन चीजों को सपोर्ट न करें. अगर आपकी घर की बेटी या बहू को ये सब देखना पड़ता तो आप क्या करते? जितने भी Gen Z बच्चे और औरतें हैं, प्लीज मेरे लिए स्टैंड लें, मेरा घर टूट रहा है.'

'मां काली से की घर बचाने की प्रार्थना'

सुनीता ने मीडिया से गुजारिश करते हुए कहा कि वे ऐसी चीजों को बढ़ावा न दें. उन्होंने आगे कहा, 'मैं मां काली से यही प्रार्थना करती हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे. वे राक्षसों का संहार करने वाली हैं और मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से यह संकट पूरी तरह टल जाए. जय महाकाली.'

---विज्ञापन---

'गोविंदा ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी'

दूसरी तरफ, अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा जाने पर उठे विवाद पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी. एएनआई (ANI) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'इससे पहले मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी गया था और मेरी फिल्में हिट हुई थीं. यह मेरे लिए गुड लक है. लंबे समय बाद काम शुरू कर रहा हूं, तो को-एक्ट्रेस के साथ आशीर्वाद लिया, इसमें क्या बड़ी बात है?'

'छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश'

गोविंदा ने आरोपों का जवाब देते हुए आगे कहा, 'मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी इमेज खराब करने की एक सोची-समझी साजिश रची गई है. मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है और मेहनत की है, जिसके लिए बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे.'

---विज्ञापन---