Sunita Ahuja Angry on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों एक इंटरव्यू और एक वायरल एयरपोर्ट वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाएं हुए हैं. हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक से लेकर पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों तक पर खुलकर बात की थी. जिसको लेकर वो खबरों में भी छाए रहे. इसी बीच सुनीता आहूजा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो गोविंदा पर गुस्सा करती हुई दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं सुनीता ने तो यहां तक कह दिया कि गोविंदा का दिमाग खराब हो गया हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर सुनीता इस बार किस बात के लिए गोविंदा पर गुस्सा हैं.

गोविंदा का एयरपोर्ट वीडियो

इस मामले की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट पर हुई. दरअसल, रविवार को गोविंदा को एयरपोर्ट पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड और न्यूकमर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, फैंस भी उन्हें कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखकर फैंस हैरान रह गए. वायरल वीडियो में गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार पैपराजी को पोज देते दिखाई दे रहे हैं. दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखना चर्चा का विषय बन गया. अब इसी वीडियो पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है.

---विज्ञापन---

उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो…

इस घटना के एक दिन बाद यानी सोमवार को गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को एक साथ स्पॉट किए जाने पर रिएक्ट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पैपराजी ने उनसे सवाल किया, 'गोविंदा सर कोमल मैम के साथ दिखे, आपको क्या कहना है?' इस पर सुनीता ने जवाब दिया, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि, उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, ऐसा इसलिए ही करता है. ये तो उसका स्टेंडर्ट नहीं है.' इसके बाद पैपराजी ने उनसे आगे पूछा, 'लोग कहते हैं, हीरो नंबर अब चीटर नंबर 1 बन गया है.' इस पर सुनिता ने जवाब दिया, 'ये सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है. गोविंदा के फैंस, मीडिया सब जवाब दे. मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है.'