Sonu Nigam Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक क्लिप सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से वायरल हो रहा था. वीडियो में दिखा कि टीवी पर सलमान खान (Salman Khan) का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' चल रहा है और सोनू उस पर अजीब-सा रिएक्शन दे रहे हैं. इसके बाद इंटरनेट पर यह खबर फैल गई कि सोनू निगम ने सरेआम सलमान खान को 'रोस्ट' कर दिया है. लेकिन अब सिंगर ने खुद सामने आकर इस क्लिप की सच्चाई बताते हुए हेटर्स की बोलती बंद कर दी है.

एडिटेड वीडियो का सच आया सामने

सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उस वायरल क्लिप को री-शेयर करते हुए लिखा कि इंटरनेट पर कुछ भी फेक बनाया जा सकता है. उन्होंने क्लेरिफाई किया कि उनका ओरिजिनल रिएक्शन एक छोटी पाकिस्तानी बच्ची के गाने पर था, जिसे किसी ने एडिट करके सलमान खान के गाने से जोड़ दिया.

---विज्ञापन---

'रोस्ट' वाले वीडियो में क्या दिखा था?

वायरल वीडियो में सलमान खान टीवी पर अपना हिट गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' गाते दिख रहे थे, जिस पर सोनू कहते नजर आए, "बहुत दिन बाद कुछ ऐसा सुना कि दिमाग खराब हो गया, ऐसे गाते सुनूंगा तो रो दूंगा." इस क्लिप के आते ही सोशल मीडिया पर उनके सलमान को ट्रोल करने की खबरें आग की तरह फैल गईं.

सोशल मीडिया पर मिले फनी रिएक्शंस

सोनू निगम की इस सफाई पर फैंस और मीमर्स ने जमकर मजे लिए. कई यूजर्स ने लिखा कि 'भाई के गुस्से' से बचने और अपने करियर को सेफ रखने के लिए सोनू पहले ही सफाई दे रहे हैं. वहीं कई लोगों ने कहा कि इंटरनेट की शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया गया है.

---विज्ञापन---

'मैं हूं हीरो तेरा' गाने पर विवाद

बता दें कि हाल ही में 11 सितंबर को फिल्म 'हीरो' के 11 साल पूरे होने पर सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने इस गाने का वीडियो पोस्ट किया था. लेकिन मेकर्स ने इसमें ओरिजिनल म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को क्रेडिट नहीं दिया था, जिसके बाद अमाल ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी.

अमाल मलिक ने पीआर टीम पर साधा निशाना

ट्रोल होने के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर साफ किया था कि उनकी शिकायत सलमान खान से नहीं, बल्कि 'सलमान खान फिल्म्स' की पीआर और डिजिटल टीम से है. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि उन्हें आर्टिस्ट्स को सीरियसली लेना शुरू करना चाहिए.

---विज्ञापन---