Song Out: ‘जयेशभाई जोरदार’ का गाना ‘फायरक्रैकर’ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एनर्जी से जान फूंकने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन प्रोजेक्ट्स में से जिसपर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं, वो है एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’। जिसकी रिलीज का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘फायरक्रैकर’ लॉन्च हुआ है। इस गाने में रणवीर सिंह काफी मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने का संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। म्यूजिक वीडियो में रणवीर सिंह की एनर्जी कमाल की है। यही बात इस गाने को खास बनाती है कि रणवीर इस गाने में नाचने-गाने के साथ एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन दे रहे हैं। एक्टर की ये बात सबसे निराली है, वो जिस भी किरदार को चुनते हैं, उसमें पूरी तरह घुस जाते हैं। बता दें कि इस गाने को विशाल और शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया है और दोनों ने मिलकर गाने ‘फायरक्रैकर’ को गाया भी है।
और पढ़िए –Video: अतरंगी अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, लुक देख फैंस का चकराया सिर
https://www.instagram.com/tv/Ccw5Eyah5tu/?utm_source=ig_web_copy_link
इस गाने के आउट होने की जानकारी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर भी साझा की है। इसके अलावा ‘जयेशभाई जोरदार’ का ये गाना नेटिजेंस को काफी पसंद आ रहा है। वो कमेंट करके गाने के साथ-साथ रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर रणवीर की तारीफ में लिखता है, ‘वो हमेशा कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करते हैं और ऑडियंस का रोमांच बनाए रखते हैं’। एक अन्य यूजर लिखता है, ‘गाने की बीट पसंद आई’। तीसरा यूजर लिखता है, ‘मुझे वाकई में ये गाना पसंद है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click here - News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.