Sonam Kapoor Post: सोनम कपूर ने पिता को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनसीन तस्वीरें
Sonam Kapoor Post: सोनम कपूर ने पिता को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनसीन तस्वीरें
Sonam Kapoor Wished Anil Kapoor: बॉलीवुड के 'झक्कास किंग' यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) शनिवार, 24 दिसंबर 2022 को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर को उनकी बेटी सोनम कपूर ने बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस बचपन की तस्वीरें साझा कर पिता के साथ बिताए गए पुराने लम्हों को ताजा करती देखी गई हैं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9 फोटोज की एक सीरीज साझा (Sonam Kapoor Post) की है। इस सीरीज की पहली तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती वायु कपूर को गोद में पकड़े मुस्कुराते नजर आ रहे है।
और पढ़िए –Salman Khan B’Day Bash: शाहरुख खान के गले लगे सलमान खान, एक्स संगीता बिजलानी का चूमा माथा
एक अन्य तस्वीर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ नन्ही सोनम कपूर और रिया कपूर को मस्ती करते हुए पोज देते देखा जा रहा है।
इस पिक्चर में अनिल कपूर नन्ही सोनम कपूर को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। सोनम कैमरे की ओर पोज दे रही हैं, तो वहीं अनिल उन्हें देख खिलखिला कर हंस रहे हैं।
इस फोटो में सोनम कपूर पापा के कंधे पर बैठी देखी जा रही हैं। पिक्चर में पापा और बेटी का डूओ देखते ही बन रही है।
इस तस्वीर में सोनम कपूर थोड़ी उदास हैं जिन्हें पापा अनिल कपूर हंसाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर के पोस्ट की इस पिक्चर में अनिल, सोनम और रिया तीनों को कंबल के अंदर मस्ती करते हुए पोज देते देखा जा रहा है।
सोनम कपूर ने इस बेहतरीन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,'पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सबसे महान और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वह सबका आशीर्वाद होना चाहिए।'
और पढ़िए –Good News: बप्पा लहरी फिर बनेंगे पिता, पोस्ट कर साझा की खुशखबरी
सोनम कपूर ने कैप्शन में आगे लिखा है,'लव यू डैडी आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने पिता अनिल को टैग कर हैशटैग्स #blessedwiththebest #girldad #24122022 #christmaseve का इस्तेमाल किया है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.