Sky Force Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। फिल्म ने धांसू ओपनिंग के साथ बेहतर कमाई का सिलसिला बनाकर रखा था। लेकिन रिलीज के पांच दिनों के बाद इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको बताते हैं कि स्काई फोर्स ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन अपने नाम किया है...
स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार स्काई फोर्स ने रिलीज के छठे दिन सिर्फ 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन पांचवे दिन का कमाई के बराबर का ही हुआ है। वहीं बात करें चौथे दिन की कमाई की तो 7 करोड़ रुपए की हुई थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने तीसरे दिन तो 28 करोड़ की मजेदार कलेक्शन को अपने नाम किया था। वहीं दूसरे दिन 22 करोड़ रुपए ही अपने नाम किए थे। अक्षय कुमार की फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए के साथ धांसू ओपनिंग की थी।
फिल्म के फ्लॉप होने के चांस
बता दें कि अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म का सिर्फ गणतंत्र दिवस के मौके के आस-पास ही लोगों के बीच क्रेज देखने को मिला। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पांचवे दिन की कमाई के जितना ही छठे दिन का कलेक्शन हुआ है। इससे पता चल रहा है कि सिनेमाघरों में बाकी फिल्मों के सामने इसका जोर नहीं चल पाया है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई के और भी गिरने की उम्मीद है।
यह भी पढे़ं: Deva Advance Booking: शाहिद कपूर की ‘देवा’ करेगी शानदार ओपनिंग! देखें एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
स्काई फोर्स की कहानी साल 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक हवाई युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमृत कौर नजर आ रहे हैं। फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढे़ं: Exclusive: सान्या मल्होत्रा ने ‘दंगल’ डेब्यू से झूठी साबित की ज्योतिष की भविष्यवाणी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.