Sitaare Zameen Par and Kuberaa Box Office Collection: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी ने पहले दिन अपनी धमाकेदार कमाई से सबको चौंका दिया। वहीं साउथ सुपरस्टार धनुष की 'कुबेर' भी सिनेमाघरों में आमिर की मूवी के साथ ही रिलीज हुई। इस मूवी ने भी अच्छी कमाई की। दोनों ही मूवीज के कलेक्शन देख लग रहा है कि ये दोनों इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: धनुष की ‘Kuberaa’ में राजनीति, पैसा और प्रण की जबरदस्त टक्कर, पढ़ें फिल्म रिव्यू
'सितारे जमीन पर' की कमाई कितनी?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की मूवी 'सितारे जमीन पर' की बात करें तो मूवी ने पहले दिन 11.50 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.43% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 16.74%, दोपहर के शो 16.25%, शाम के शो 20.21% और रात के शो 32.50% रहे।
'कुबेर' ने कितने छापे नोट?
वहीं दूसरी ओर साउथ की 'कुबेर' की बात की जाए तो धनुष की इस मूवी ने पहले दिन ही 13 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 57.36% रही। सुबह के शो 38.94%, दोपहर के शो 54.58%, शाम के शो 57.04% और रात के शो 78.87% रहे। कमाई के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो धनुष की मूवी आमिर खान की मूवी से आगे निकल गई है। दोनों ही मूवीज एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।
ऑडियंस को भाई दोनों मूवीज
मेकर्स ने जब से इन दोनों मूवीज का ट्रेलर जारी किया था, तभी से दोनों मूवीज का बज काफी बना हुआ था। जहां आमिर खान की मूवी में 10 स्पेशल बच्चों ने शानदार डेब्यू कर सबको चौंकाया, तो वहीं 'कुबेर' में भी धनुष, नार्गाजुन और रश्मिका मंदाना ने शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है। वहीं एक्स पर भी दोनों मूवीज के पॉजिटिव रिव्यू सामने आए हैं। इससे तो साफ है कि इन दोनों ही मूवीज को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की मूवी में दिखा जिंदगी का असली रंग, कैसी है स्पेशल बच्चों की ये जर्नी?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.