बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है. सिंगर पापा बन गए हैं. उनके घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि जुबिन और उनकी पत्नी के लिए ये खुशी का पल गणेश चतुर्थी के शुभ दिन आया. 14 सितंबर को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

गणेश चतुर्थी पर घर आया बेटा

जुबिन नौटियाल ने खुद बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पिता बनने की खबर कंफर्म की है. सिंगर ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं और अब घर लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के शुभ दिन 14 सितंबर को हुआ है. बेटे के जन्म के बाद से नौटियाल परिवार में खुशी का माहौल है. घर में हर कोई नन्हे मेहमान के साथ वक्त बिता रहा है.

---विज्ञापन---

क्या है जुबिन के बेटे का नाम?

जुबिन ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी अपने बेटे का नाम तय नहीं किया है. फिलहाल सिंगर और उनकी पत्नी बच्चे के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं. जुबिन का कहना है कि ये उनके लिए बेहद खूबसूरत एहसास है.

प्राइवेट रखी शादी की खबर

जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रखते हैं. यही वजह है कि उनकी शादी की खबर भी काफी समय तक लोगों से छिपी रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. इसी साल अप्रैल के आसपास एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बाद में इन्हीं तस्वीरों को उनकी शादी से जोड़कर देखा गया.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच खुशी की लहर

अब जुबिन के पापा बनने की खबर ने उनके फैंस को भी खुश कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग सिंगर से उनके बेटे की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, जुबिन जिस तरह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं, उसे देखते हुए फैंस को अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

वर्कफ्रंट पर सिंगर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में शामिल हैं. 'रातां लंबियां', 'तुझे कितना चाहने लगे हम', 'काबिल हूं', 'लो सफर' और 'जिंदगी कुछ तो बता' जैसे गानों से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.

---विज्ञापन---

बेटे से दूर जाने का सता रहा डर

बता दें, सिंगर का दिसंबर में यूके टूर भी होने वाला है. ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए अपने नन्हे बेटे से दूर रहना पड़ेगा. जुबिन ने बताया कि टूर के दौरान बच्चे से दूर रहना उनके लिए मुश्किल होगा. इसलिए फिलहाल वह अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं और इस नए एहसास को जी रहे हैं.