Sidharth Malhotra Leg Fracture: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. एक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और उनकी टांग पर प्लास्टर बंधा हुआ है. हालांकि, इस मुश्किल वक्त में भी सिद्धार्थ का सेंस ऑफ ह्यूमर ऑन पॉइंट है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोटिल टांग की तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है. हाल ही में दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी देने वाले एक्टर की इस चोट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

प्लास्टर में लिपटी टांग की फोटो

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका पैर पूरी तरह प्लास्टर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, उन्हें यह चोट कैसे लगी और रिकवरी में कितना वक्त लगेगा, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है.

मजेदार कैप्शन से जीता दिल

चोट लगने के बाद भी सिद्धार्थ ने अपनी मस्तीखोर अंदाज नहीं छोड़ा. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने 'ब्रेक ए लेग' वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया.' बता दें कि अंग्रेजी में यह एक पॉपुलर विशिंग मुहावरा है, जिसे एक्टर ने अपनी चोट पर बिल्कुल सटीक फिट कर दिया.

हाल ही में मिली थी पिता बनने की खुशी

यह चोट ऐसे वक्त में सामने आई है जब सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ में खुशियों का दौर चल रहा है. कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने अपने घर नन्हे मेहमान के आने यानी जल्द दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. फिलहाल प्रेग्नेंसी को लेकर कियारा काफी चर्चाओं में हैं.

फिल्म 'द वन' का बॉक्स ऑफिस सफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए थे. दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों (12 अक्टूबर तक) में भारत में लगभग 68.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 89.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. फिलहाल फैंस अपने फेवरेट स्टार सिद्धार्थ के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.