Shraddha Kapoor Spotted With Rumoured Boyfriend Rahul Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी वाली फिल्म 'ईठा' के टीजर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी एक वीडियो की वजह से खबरों में छा गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय श्रद्धा कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ हंसते हुए थिएटर में दिखाई दे रही हैं. फैंस के बीच श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की ये वीडियो खूब पसंद की जा रही है. इसके साथ ही फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या है.
श्रद्धा और राहुल का वीडियो वायरल
दरअसल, रेडिट पर एक थ्रेड में थिएटर का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी मिलकर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' देखकर हंसते नजर आ रहे हैं. रेडिट की इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कमेंट भी आए. एक यूजर ने लिखा, 'यह देखकर हैरानी होती है कि ये दोनों कैसे उस घटिया फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह खुश दिख रही हैं और यही इकलौती चीज है जिसकी वजह से हम, उनके फैन हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाहा, लगता है यह कोई वीआईपी स्क्रीन या गोल्ड थिएटर है.'
Shraddha Kapoor and Rahul Mody watching Welcome to the Jungle in a Public theatre
by u/Overall_Brilliant700 in bollynewsandgossips
डेटिंग की अफवाहें
श्रद्धा और राहुल के डेटिंग की अफवाहें पिछले साल से आ रही हैं. श्रद्धा कपूर और राहुल की डेटिंग को लेकर खबरें आना तब शुरू हुईं जब उन्हें साल 2023 में कई मौकों पर एक साथ देखा गया. इसके अलावा, मार्च 2024 में भी दोनों एक साथ अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे. कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 'फिल्म पर काम करने के बाद से उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है.'