बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं, और अपनी एक्टिंग के दमपर करोड़ों दिलों पर राज किया, लेकिन एक छोटी सी गलती उनके जीवन और करियर पर भारी पड़ गई. इन्हीं में एक एक्टर है, वो सितारा जिसने बैक-टू-बैक हिट देकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जिसने उनके करियर पर विराम लगा दिया और उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी, मामला इतना बिगड़ गया कि उनको वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया, और आज वो हैंडसम एक्टर कपड़े बेचने को मजबूर है.
डेब्यू के साथ ही छा गए थे शाइनी आहूजा
'गैंगस्टर', 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों से तहलका मचाने वाला वो एक्टर शाइनी आहूजा है, जो आज लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. शाइनी आहूजा का बॉलीवुड सफर काफी शानदार रहा था. आर्मी परिवार में जन्मे शाइनी ने विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की थी. बताया जाता है कि उन्होंने एक साल में 40 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया था. इसके बाद उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मौका मिला.
एक्टिंग के दम पर बनाई पहचान
साल 2005 में उन्होंने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली. इसके बाद साल 2006 में आई 'गैंगस्टर' और 'वो लम्हे' में उनके काम को पसंद किया गया. वहीं, 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'भूल भुलैया' ने भी उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
एक विवाद ने बदल दी जिंदगी
शाइनी आहूजा की जिंदगी में साल 2009 में बड़ा मोड़ आया. उस समय उन पर उनकी हाउस हेल्प ने रेप का आरोप लगाया था. इस मामले के बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल में भी रहना पड़ा. इस विवाद ने उनके करियर को गहरा झटका दिया.
कोर्ट ने मिली सजा
साल 2011 में एक निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी. शाइनी ने खुद को निर्दोष बताया और फैसले को चुनौती दी. बाद में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई. हालांकि, कानूनी विवाद के बीच उनकी फिल्मी छवि और करियर को काफी नुकसान पहुंचा.
'वेलकम बैक' से की वापसी
शाइनी आहूजा ने साल 2015 में फिल्म 'वेलकम बैक' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने की कोशिश की, लेकिन इस फिल्म से उनका करियर पहले जैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाया. धीरे-धीरे वह फिल्मी दुनिया से दूर होते चले गए. इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी अनुपम पांडे उनके साथ रहीं. दोनों की एक बेटी भी है.
अब विदेश में कर रहे हैं कपड़ों का कारोबार
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद शाइनी आहूजा फिलीपींस में बस गए और वहां कपड़ों का बिजनेस शुरू कर दिया. हैरानी की बात है कि कभी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले शाइनी का इस तरह फिल्मी दुनिया से दूर हो जाना उनके करियर की एक बड़ी कहानी है.