जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कम से कम 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। देशभर में गुस्सा है और हर कोई आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है। बॉलीवुड से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कुछ तीखे सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है?
शत्रुघ्न का हिंदू-मुस्लिम करने पर फूटा गुस्सा
पहलगाम हमले को लेकर जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, “ये हिंदू-हिंदू क्यों कह रहे हैं? हिंदू और मुसलमान दोनों भारतीय हैं। इस समय जरूरत है साथ आने की, न कि बांटने की। मीडिया कुछ ज्यादा ही चीजें बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही है। यह एक तरह की प्रोपेगेंडा वॉर है जो प्रधानमंत्री मोदी और उनके ग्रुप की तरफ से चलाई जा रही है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इस पर सोच-समझकर बात करनी चाहिए। “ऐसे वक्त पर ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए जिससे तनाव और बढ़े। हमें मरहम लगाने की जरूरत है, घावों को गहरा करने की नहीं।”
पहलगाम आतंकी हमला
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्टों के एक ग्रुप पर अचानक हमला कर दिया था। गोलियां चलाकर कम से कम 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के विंग TRF ने ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को टारगेट किया था।
यह भी पढे़ं: चाकू हमले के बाद सैफ अली खान ने की सेफ्टी पर बात, बोले- दरवाजे बंद करके सावधान रहना चाहिए…
देशभर से उठ रही है सख्त कार्रवाई की मांग
इस बर्बर हमले के बाद से देशभर के लोग और बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा कर चुके हैं। शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई कलाकारों ने दुख और गुस्सा जाहिर किया है। आम जनता भी सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग कर रही है। हमले ने पूरे देश में दहशत फैलाकर रख दी है। सभी की निगाहें अब सरकार के फैसले और एक्शन पर टिकी हुईं हैं। देखने वाली बात होगी की इस घटना के बाद कौन सा कदम उठाया जाएगा।
यह भी पढे़ं: ना दीपिका ना आलिया… ये हसीना है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस, नेटवर्थ उड़ा देगी होश
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.