Shatrughan Sinha On KRK: शत्रुघ्न सिन्हा ने किया केआरके को सपोर्ट, बोले- ‘वो परिस्थितियों के शिकार…
Shatrughan Sinha On KRK: खुद को इंडस्ट्री का बेस्ट क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। एक्टर को बीते 30 अगस्त को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया, इसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जहां एक तरफ केआरके (KRK) की गिरफ्तारी से इंडस्ट्री के तमाम सितारे खुश हैं, तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) उनका समर्थन करते हुए बड़ी बात कहते नजर आए हैं।
यहाँ पढ़िए – बेटी मालती संग खेलती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत फोटो
कमाल के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा
बताते चलें कि वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) के समर्थन में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन ट्वीट किए हैं, साथ ही उनके जल्द रिहा होने की उम्मीद जताई है। एक्टर ने अपने ट्वीट में कमाल को टैग करते हुए लिखा है,'किसी को कमाल राशिद खान को नहीं भूलना चाहिए। हर किसी को याद रखना चाहिए कि बड़े विरोध और संघर्ष के बावजूद केआरके सेल्फ मेड मैन हैं, उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी जगह बनाई है। अपने दम पर।'
केआरके को बताया निडर
केआरके की तारीफों के पुल बांधते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा,'उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका कॉन्फिडेंस रहा है। वो बिना किसी डर या पक्षपात के बोलते हैं। वो सभी बाधाओं के खिलाफ अपने मन की बात कहने से नहीं कतराते हैं, क्योंकि उन्हें कानून/संविधान के ढांचे के भीतर किसी भी तरह ही धारणा और राय/स्पीच देने की आजादी है। भले ही ये स्वीकार न किया गया हो।'
न्याय की कामना
एक्टर ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा,'वो परिस्थितियों की साजिश का शिकार लगते हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। आशा, कामना और प्रार्थना है कि कमाल राशिद खान को न्याय मिले, जिसके वो हकदार हैं। जय हिंद!'
यहाँ पढ़िए – जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे आथिया शेट्टी और केएल राहुल, जानें वेन्यू
क्यों गिरफ्तार हुए केआरके
बताते चलें कि 30 अगस्त को गिरफ्तार हुए कमाल आर खान अभी न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद एक्टर के तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी। इतना ही नहीं केआरके की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक ट्रेनर ने कमाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कमाल को तीन साल पुराने विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.